home page

Aaj Ka Rashifal 30 March 2024 : इन 5 राशियों पर शनिदेव की रहेगी कृपा, हर कार्य होगा पूरा, जानिए मेष राशि से लेकर मीन राशि तक का राशिफल

today's Horoscope 30 March : आज शनिवार का दिन है और आज के दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज इन पांच राशि वालों पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। इनको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ऐसे में आइए नीचे आर्टिकल में जानते है 12 राशियों का राशिफल

 | 
Aaj Ka Rashifal 30 March 2024 : इन 5 राशियों पर शनिदेव की रहेगी कृपा, हर कार्य होगा पूरा, जानिए मेष राशि से लेकर मीन राशि तक का राशिफल

HR NEWS HUB (ब्यूरो) : आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ माना गया है। आपको बता दें कि आज के दिन इन राशि वालों के धन में वृद्धि होगी और किस्‍मत का साथ मिलेगा। कर्क और धनु राशि के लोगों के रुके कार्य पूर्ण होंगे और करियर में उन्‍नति होगी। आपको कहीं से रुका पैसा मिल सकता है। ऐसे में आइए नीचे खबर में जानते है डिटेल से सभी राशियों का राशिफल 

मेष राशिफल(aries horoscope) :  


मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है और आज आपको कठोर परिश्रम करना पड़ेगा। आपको मेहनत का फल मीठा मिलेगा। आज आपके जरूरी काम में बाधाएं आ सकती हैं। एक दो दिन बाद हालात सुधरेंगे। आपके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। कुछ कर गुजरने के लिए वे सभी हुनर काफी हैं जिनकी आपको जानकारी है। रही बात फायदे की वह भी अपने समय पर होगा।

अब पत्नी बेच सकती है पति की संपत्ति, High Court ने दिया अधिकार


वृष राशिफल(taurus horoscope) : 


वृष राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ेगी। इस वक्त आपकी दूरदर्शिता से आपको लाभ होगा। आजीविका के क्षेत्र में आपके अनुभव को दूसरे लोग भी भांपने लगे हैं। किसी मामले में आपको परिवार के लोगों से लाभ होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी।


मिथुन राशिफल(gemini horoscope) : 


मिथुन राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा और इसके चलते आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होगा और तनाव में कमी आएगी। यदि आपका धन किसी योजना या सही निवेश पर खर्च हो रहा है तो बेहतर है वरना फिलहाल आप धन को वहीं सुरक्षित रखें जहां पर वह है। निवेश में आपको लाभ होगा।

अब पत्नी बेच सकती है पति की संपत्ति, High Court ने दिया अधिकार


कर्क राशिफल(cancer horoscope) : 


कर्क राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ का दिन है और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपको रुका पैसा हाथ लग सकता है। यदि आप किसी करियर से संबंधित प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं तो उसके लिए सभी पक्ष विपक्ष का विचार कर लें। आपके धन में वृद्धि होगी और कार्य पूर्ण होंगे।


सिंह राशिफल(leo horoscope) :  


सिंह राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज किसी प्रकार का रिस्क लेने के लिए अभी समय अच्छा है। अगर कहीं पर धन का निवेश और जमीन का सौदा करने की सोच रहे हैं तो फिर आगे की चर्चा करें। आज आपको धन के मामले में कोई भी फैसला लेने से पहले काफी सोचविचार कर लेना चाहिए। बिना कुछ खोए पाना भी मुश्किल है।

7th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, DA में बढ़ोतरी के बाद अब इतनी बढ़कर आएगी सैलरी, जाने डिटेल से कैलकुलेशन


कन्या राशिफल(Virgo Horoscope) : 


कन्या राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आज आप परिवार के साथ कहीं छुट्टी या फिर पर्यटन के बारे में सोच सकते हैं और इसका आयोजन होगा। यदि आपके पास समय की कमी है तो आप अपने अधूरे काम पूरे करने की सोचें। कार्यक्रम में परिवर्तन करने से पहले सोचविचारकर लें। कोई जरूरी मीटिंग्स या सेमीनार भी इस बीच आ सकती है।


तुला राशिफल(libra horoscope) :  


तुला राशि के लोगों का भाग्‍य आज साथ दे रहा है और आज आपके घर में माहौल काफी खुशी का रहेगा। घर के किसी सदस्य पर आकस्मिक संकट भी खत्म हो गया है। आपको कार्यक्षेत्र में काम का काफी अच्‍छा माहौल मिलेगा। कुछ और पैसा इनवेस्ट करने से स्थितियां नियंत्रण में आ सकती हैं और आपको मनचाहा लाभ होगा।


वृश्चिक राशिफल(scorpio horoscope) :  


वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन सम्‍मान से भरा होगा और आपके कार्य सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। किसी के द्वारा किया गया परोपकार आपके लिए वरदान सिद्ध हो सकता है। चलते फिरते समय कुछ सावधानी जरूरी है। महत्वपूर्ण सामान की रक्षा करनी होगी।

7th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, DA में बढ़ोतरी के बाद अब इतनी बढ़कर आएगी सैलरी, जाने डिटेल से कैलकुलेशन


धनु राशिफल(sagittarius horoscope) :  


धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा और कार्ययोजनाएं पूर्ण होंगी। आपके घर में कोई सदस्‍य विवाह के योग्‍य है तो उसके विवाह के योग बन रहे हैं। आप अपने घर में मेहमानों के लिए आदर सत्कार की तैयारी कर रहे हैं। साज सज्जा तथा साफ सफाई का भी ध्यान रखना होगा।


मकर राशिफल(capricorn horoscope) :  


मकर राशि के लोगों के धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। आज आपके भाग्‍य में वृद्धि का दिन है और आपको रुका हुआ पैसा कहीं से मिल सकता है। आज आपको कठिन मामलों में राहत मिलेगी। आज कोई एक उपयोगी व्यक्ति आपके जीवन में आकर सब कुछ सही करने का प्रयास करेगा। जहां तक हो सके आपको उसके साथ मिलकर हर काम करना चाहिए।


कुंभ राशिफल(aquarius horoscope) :  


कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्य सफलता से भरा होगा और परिवार का कोई सदस्‍य आकर आपकी मदद कर सकता है। अपने मान सम्मान का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि एक बार जैसी धारणा आपके पीछे बन जाती है वही रहती है। आपको अपनी छवि को बेहतर करने के बारे में सोचना चाहिए।

7th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, DA में बढ़ोतरी के बाद अब इतनी बढ़कर आएगी सैलरी, जाने डिटेल से कैलकुलेशन


मीन राशिफल(pisces horoscope) :  


मीन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके कार्य सफल होंगे। नौकरी और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आप काफी प्रयास कर सकते हैं। आवागमन में दिक्कत हो सकती है। किसी अविश्वसनीय व्यक्ति के कारण आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। सुधार इतनी जल्दी नहीं होगा। फिर भी अपने को संतुलित करने में देर नहीं करें।