home page

Valentines Day के दिन एन्जॉय करने के लिए दिल्ली की ये जगह है बेस्ट, जिंदगी में कभी नहीं भूल पाएंगे

Enjoy Valentines Day : अगर आप भी वेलेंटाइन्स डे के दिन अपने पार्टनर के साथ एन्जॉय करने का प्लान बना रहे है तो ये खबर आपके लिए खास है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली की ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जो वेलेंटाइन्स डे पर एन्जॉय करने के लिए बेस्ट है। आइए नीचे आर्टिकल में जानते है इस जगह के बारे में.

 | 
Valentines Day के दिन एन्जॉय करने के लिए दिल्ली की ये जगह है बेस्ट, जिंदगी में कभी नहीं भूल पाएंगे

HARYANA NEWS HUB : Valentines Day का इंतजार हर कपल बेसब्री से कर रहा है। कई कपल्स होंगे जिन्होंने इस दिन के लिए ऑफिस से छुट्टी भी ले ली होगी। लेकिन कपल्स के मन में एक सवाल घूम रहा है कि आखिर एक दिन में हम कहां घूमने जाएं। क्योंकि उन्हें अगले दिन फिर से ऑफिस जाना है, ऐसे में एक दिन का ट्रिप प्लान( one day trip plan ) करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है।


लेकिन अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां से आप एक दिन में घूम कर वापस आ जाएंगे।

UP School Time Change : यूपी के स्कूलों का बदला समय, जानिए नया टाइम टेबल

दिल्ली से करें एक दिन का ट्रिप प्लान :

आपको ऑफिस से केवल एक दिन की ही छुट्टी मिली है, इसलिए आपको किसी ऐसी जगह का ट्रिप प्लान करना होगा, जहां से आप रात तक वापस आ जाएं। इसके लिए आप इन जगहों पर जाने का प्लान बना सकते हैं।  

दिल्ली से चंडीगढ़ रोड ट्रिप का प्लान बनाएं :

अगर आप एक दिन के ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो आप दिल्ली से चंडीगढ़ बाइक से जाने का प्लान बना सकते हैं। ये रोड ट्रिप आप दोनों को पूरे लाइफ याद रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंड का मौसम है और आपको अपने पार्टनर के साथ अकेले वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

बैंक के Savings account से पा सकते है FD वाला ब्याज, अपनाएं ये टिप्स

आप रास्ते में कहीं लंच पर रुकेंगे, चाय की टपरी पर चाय पिएंगे और मस्ती करेंगे। चंडीगढ़ में आप सुखना लेक पर अपने पार्टनर के साथ बोटिंग कर सकते हैं और यहां के स्ट्रीट फूड का मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा आप पंचकूला के मोरनी हिल्स पर भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां से आपको मोरनी हिल्स पास पड़ेगा।

दिल्ली से मसूरी इस तरह करें ट्रिप प्लान :

इस बार 14 फरवरी बुधवार के दिन पड़ रहा है। ऐसे में मसूरी जाने के लिए आप 13 फरवरी की रात ही बस पकड़ लें। दिल्ली से आपको कई सारी बसें मिल जाएंगी। आप सुबह 4 से 5 बजे तक मसूरी पहुंच जाएंगे।


इसके बाद आप होटल बुक करें और फ्रेश हो जाएं। थोड़ा आराम करने के बाद आप सुबह 10 बजे होटल से निकलें और स्कूटी रेंट पर लें। आपको 500 से 600 रुपये में स्कूटी रेंट पर मिल जाएगी। 


इसके बाद आप पूरे दिन मसूरी घूमने के बाद रात को फिर से बस लेकर दिल्ली आ जाएं। 

बैंक के Savings account से पा सकते है FD वाला ब्याज, अपनाएं ये टिप्स

दिल्ली से जयपुर या आगरा घूमने का बनाएं प्लान :

दिल्ली से आगरा आप 2 से 3 घंटे में ट्रेन से पहुंच जाएंगे। आप चाहें तो 13 फरवरी की रात ट्रेन लेकर आगरा पहुंच सकते हैं और रात होटल में गुजार सकते हैं। इसके बाद आप पूरे दिन आगरा घूमने के बाद वापस रात में दिल्ली आ सकते हैं। (गुजरात की ये जगह है सबसे खास)


अगर आप जयपुर जा रहे हैं, तो आपको दिल्ली से यहां पहुंचने में 4 घंटे लगेंगे। 


इस ट्रिप की शुरूआत भी आप 13 फरवरी की रात कर सकते हैं। ऑफिस से निकलने के बाद आप ट्रेन लें और जयपुर पहुंच जाएं।
फिर 14 फरवरी का पूरी दिन जयपुर में घूमने के बाद आप वापस रात में ट्रेन लें और दिल्ली आ जाए। इस तरह आप एक दिन का ट्रिप आसानी से पूरा कर लेंगे।