home page

Affair : बहन के देवर पर फिदा हुई लड़की, दोनो ने की लव मैरिज तो हो गया ये....

Love Story : जब भी हम शादी में जाते है तो हमें वहा पर बहुत से लोग मिलते है। उनके साथ मौज मस्ती करते है। लेकिन इस मामले में एक लड़की के साथ ऐसा हुआ कि उसे अपनी बहन के देवर के साथ प्यार हो जाता है। फिर वो लड़की क्या क्या करती है। आइए जानते है नीचे आर्टिकल में डिटेल से.

 | 
Affair : बहन के देवर पर फिदा हुई लड़की, दोनो ने की लव मैरिज तो हो गया ये.....

HR NEWS HUB (ब्यूरो) : एक शादी में लड़की का दिन अपने देवर पर आ जाता है। फिर दोनो के बीच में बातचीत होनी शुरू हो जाती है, और दुरियां नजदीकियों में बदल जाती है। फिर दोनों का एक दुसरे के बगैर जीना मुश्किल हुआ तो दोनो ने लव मैरिज कर ली। लव मैरिज करने के बाद ये जमाना उनका दुश्मन बन गया। युवती के परिजनों को उसका यह कदम रास नहीं आया और उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। प्यार मोहब्बत में परिजनों को दुश्मन बनता देख युवती पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और सुरक्षा की गुहार लगाई है।


यह लव स्टोरी चूरू के सुजानगढ़ थाना इलाके में सामने आई है। सुरक्षा की गुहार लेकर एसपी दफ्तर पहुंची सुजानगढ़ की निशा ने बताया कि उसकी बहन की शादी रतनगढ़ हुई थी। रिश्तेदारी होने की वजह से उसका रतनगढ़ आना जाना था। वहां उसकी दीदी के देवर नवरत्न के साथ उसकी बातचीत होती थी। करीब 6 महीने पहले नवरत्न ने उसको प्रपोज कर दिया। उसके बाद दोनों घरवालों से छिपकर मिलने लगे।

Noida वालो को अब जाम से नहीं पड़ेगा लड़ना, इस रास्ते को किया जाएगा चौड़ा

निशा ने जब अपने प्रेम प्रसंग के बारे में अपनी दीदी को बताया तो उसने इस रिश्ते को मंजूर कर लिया लेकिन माता पिता ने इसे ठुकरा दिया। इस पर बीते 15 अप्रेल 2023 को दोनों ने रतनगढ़ के एक मंदिर में जाकर शादी कर ली। बाद में किसी को बताए बगैर अपने अपने घर चले गए। कुछ दिनों बाद उन्होंने अपने घर पर सारी बात बता दी। लेकिन निशा के घर वाले फिर भी नहीं माने। इस पर 3 अगस्त को दोनों ने घर छोड़ दिया और जोधपुर चले गए।

income tax return : 2 करोड़ की इनकम लेकिन नहीं भरा टैक्स, अब कोर्ट ने सुनाई ये सजा

पीछे से निशा के परिजनों ने नवरत्न के खिलाफ सुजानगढ़ थाने में उसके अपहरण कर ले जाने का मुकदमा दर्ज करवा दिया। इस बीच दोनों ने जोधपुर में कोर्ट मैरिज भी कर ली और अब सुरक्षा के लिए चूरू एसपी दफ्तर पहुंचे। निशा ने बताया की वह 12 वी कक्षा तक पढ़ी है जबकि नवरत्न स्कूल भी नहीं गया। नवरत्न सेंटरिंग का काम करता है।