home page

Delhi के कपल्स के प्यार पर फिरेगा पानी, जारी हुआ 14 फरवरी को बारिश का अलर्ट!

Delhi weather : हाल ही में मौसम विभाग कि और आए एक अपडेट के जरिए पता चला है कि दिल्ली में 14 फरवरी Valentine's Day के दिन दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके कारण दिल्ली के कपल्स के प्यार पर पानी फिरने वाला है। आइए नीचे आर्टिकल में जानते है दिल्ली का मौसम.

 | 
Delhi के कपल्स के प्यार पर फिरेगा पानी, जारी हुआ 14 फरवरी को बारिश का अलर्ट!

HARYANA NEWS HUB : दिल्ली के मौसम ( weather in delhi ) में अब बदलाव आने लगा है। हालांकि, अभी सुबह और शाम की ठंड बनी रहेगी, जबकि दिनभर तेज धूप के चलते तापमान में इजाफा होगा। शुक्रवार को भी मानक वेधशाला सफदरजंग( Observatory Safdarjung ) में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस( three degrees Celsius ) नीचे दर्ज किया गया। राजधानी में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला, लेकिन दिन चढ़ने के साथ कोहरा साफ हो गया।

UP School Time Change : यूपी के स्कूलों का बदला समय, जानिए नया टाइम टेबल

सुबह आठ बजे के बाद धूप निकलने से अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ( IMD weather update) का अनुमान है कि धूप खिलने से अगले तीन दिन तापमान में इजाफा होगा, जबकि आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है।

अगले सप्ताह बूंदाबांदी :

मौसम विभाग (IMD news) का अनुमान है कि अगले सप्ताह एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते खासतौर पर 14 फरवरी को राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। इस कारण भी अभी तापमान में बहुत तेजी से इजाफा नहीं होगा।

बैंक के Savings account से पा सकते है FD वाला ब्याज, अपनाएं ये टिप्स

साफ हवा में सांस ले रहे :

बीते दो दिन में चली तेज हवा और धूप के चलते दिल्ली की हवा साफ-सुथरी बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 145 रहा। अगले दो दिन वायु गुणवत्ता ऐसी ही रहने का अनुमान है।
बता दें कि, शून्य और 50 के बीच एक AQI को "अच्छा", 51 और 100 के बीच "संतोषजनक", 101 और 200 के बीच "मध्यम", 201 और 300 के बीच "खराब", 301 और 400 के बीच "बहुत खराब" और 401 और 500 के बीच "गंभीर" माना जाता है।