home page

Brazil News : ब्राजील में भयंकर बारिश और बाढ़ के कारण लगभग 1 लाख घर हुए तबाह, 90 से ज्यादा की मौत

 Brazil Flood : ब्राजील में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही मची हुई है। हजारों लोगों को बाढ़ के कारण अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ब्राजील में इस हफ्ते की बारिश से लगभग 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं हजारों लोग लापता है। रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। बाढ़ से कम से कम 74 लोग घायल हुए हैं ब्राजील की सिविल डिफेंस एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार, बाढ़-बारिश के चलते अब तक 99,800 घर आंशिक या पूर्ण रूप से तबाह हो चुके हैं आइए जानते है पूरी जानकारी खबर में विस्तार से...

 | 
Brazil News : ब्राजील में भयंकर बारिश और बाढ़ के कारण लगभग 1 लाख घर हुए तबाह, 90 से ज्यादा की मौत

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : ब्राजील इन दिनों प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। ब्राजील के दक्षिण में स्थित रियो ग्रेनेड डो सुल राज्य में बीते एक हफ्ते से ज्यादा समय से भारी बारिश के चलते बाढ़ आई हुई है। इस बाढ़ के चलते करीब 100 लोगों की मौत की खबर है।

बाढ़ से साढ़े 14 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। दो लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। ब्राजील की सिविल डिफेंस एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार, बाढ़-बारिश के चलते अब तक 99,800 घर आंशिक या पूर्ण रूप से तबाह हो चुके हैं। 

Haryana News : हरियाणा के हिसार जिले में 110 से ज्यादा रैप करने वाले जलेबी बाबा की जेल में मौत, जानिए

29 अप्रैल से हो रही भारी बारिश :
ब्राजील के राज्य रियो ग्रेनेड डो सुल राज्य में बीती 29 अप्रैल से भारी बारिश का दौर चल रहा है। इसके चलते राज्य के 497 शहरों में से 414 बाढ़ से जूझ रहे हैं। यह राज्य ब्राजील का कृषि और पशुपालन करने वाला शीर्ष राज्य है।

अर्जेंटीना और उरुग्वे के बॉर्डर पर स्थित यह राज्य बारिश और बाढ़ के साथ ही तूफानों से भी जूझ रहा है। एक अनुमान के मुताबिक इस बारिश और बाढ़ से करीब 4.6 अरब रियाल का आर्थिक नुकसान हुआ है और बड़ी मात्रा में आवास और आधारभूत ढांचे को नुकसान हुआ है। 

Haryana News : हरियाणा के हिसार जिले में 110 से ज्यादा रैप करने वाले जलेबी बाबा की जेल में मौत, जानिए


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 130 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। मौसम विभाग ने अभी और बारिश होने को अनुमान जताया है, जिससे हालात और भी खराब हो सकते हैं। बारिश के चलते नदियां और तालाब लबालब भरे हुए हैं। पोर्टो एलेग्रे शहर बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है।