home page

Haryana News : हरियाणा के हिसार जिले में 110 से ज्यादा रैप करने वाले जलेबी बाबा की जेल में मौत, जानिए

Hisar News : फतेहाबाद कोर्ट ने बिल्लू उर्फ जलेबी बाबा को 100 से अधिक महिलाओं के साथ रेप करने केस में 14 वर्ष की सजा सुनाई थी। बाबा पर कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगे थे। बाबा के द्वारा महिलाओं से दुष्कर्म कर और उस दौरान अश्लील वीडियो बनाई जाती थी वह दुष्कर्म व आईटी एक्ट के मामले में 14 साल की सजा काट रहा था जलेबी बाबा के नाम से मशहूर कैदी का सही नाम बिल्लू राम उर्फ अमरपुरी था आइए जानते है पूरी जानकारी खबर में विस्तार से....

 | 
Haryana News : हरियाणा के हिसार जिले में 110 से ज्यादा रैप करने वाले जलेबी बाबा की जेल में मौत, जानिए

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : फतेहाबाद के टोहाना निवासी बिल्लू राम उर्फ जलेबी बाबा द्वारा कई महिलाओं से संबंध बनाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। टोहाना के लोगों ने तब बाबा के खिलाफ प्रदर्शन किया था। मामला चर्चित होने पर टोहाना सिटी थाना पुलिस ने 19 जुलाई 2018 को जलेबी बाबा के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था

हिसार में केंद्रीय कारागार-2 में मंगलवार रात करीब 11 बजे बिल्लू राम उर्फ जलेबी बाबा की तबीयत बिगड़ गई। पुलिसकर्मी उसे नागरिक अस्पताल में लेकर आए, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। वह दुष्कर्म व आईटी एक्ट के मामले में 14 साल की सजा काट रहा था आइए जानते है पूरी जानकारी खबर में विस्तार से..

Aaj Ka Love Rashifal : धनु समेत इन राशियों को मिलेगा अपना प्यार, इन राशि वालों के लिए हो सकती है परेशानी

पुलिस ने बाद में नामजद बिल्लू बाबा को गिरफ्तार कर लिया था और उसकी निशानदेही पर उसके घर से 100 से ज्यादा वीडियो बरामद किए थे। इनमें वह अलग-अलग महिलाओं से संबंध बनाता दिखा था। फतेहाबाद की अदालत ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के एक मामले में उसे 14 साल की कैद और 35 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।

Aaj Ka Love Rashifal : धनु समेत इन राशियों को मिलेगा अपना प्यार, इन राशि वालों के लिए हो सकती है परेशानी​​​​​​​
आश्रम से मिली थी सेक्स सीडी :
जलेबी बाबा महिलाओं से तंत्र मंत्र के नाम पर उनको नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करता था। जलेबी बाबा पर 120 महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगे थे। उसके आश्रम से 30 से ज्यादा सेक्स सीडी भी मिली थी। जलेबी बाबा महिलाओं की अश्लील वीडियो बना उन्हें ब्लैकमेल भी करता था। फतेहाबाद जिले टोहाना में जुलाई 2018 में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दुष्कर्मी जलेबी बाबा उर्फ बिल्लूराम उर्फ अमरपुरी एक महिला से संबंध बनाता दिखाई दे रहा था।

2018 में दर्ज हुआ था केस :
वीडियो के वायरल होने के बाद टोहाना के लोगों में विरोध उठा और बाबा के ‌खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया। इसके बाद दबाव में आकर टोहाना पुलिस ने टोहाना के तत्कालीन शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार की शिकायत पर 19 जुलाई 2018 को बाबा के खिलाफ केस दर्ज किया था, उसके बाद उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया। पुलिस ने कोर्ट में बाबा के खिलाफ एक नवंबर 2020 को 200 पन्नों की चार्जशीट डाली थी। इस दौरान 20 बार गवाहियां हुई, जिसमें पीड़ित नाबालिगा, महिलाओं सहित पुलिस के अधिकारियों व एफएसएल के अधिकारियों के भी कोर्ट में बयान दर्ज किए गए थे।

Aaj Ka Love Rashifal : धनु समेत इन राशियों को मिलेगा अपना प्यार, इन राशि वालों के लिए हो सकती है परेशानी​​​​​​​

जलेबी बाबा के कमरे से बरामद हुई थी अफीमदुष्कर्मी जलेबी बाबा के खिलाफ फतेहाबाद की सेशन कोर्ट में ही नहीं बल्कि टोहाना की कोर्ट में भी एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज है। जब बाबा के आश्रम में उसके कमरे की जांच की गई तो वहां से अफीम बरामद हुई थी। इस मामले में बाबा के खिलाफ टोहाना में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज हुआ था।