home page

Ravivar Upay : रविवार के दिन किन उपायों को करने से होगी अपनी मनचाही इच्छा पूरी, जानिए कई मिलेंगे लाभ

रविवार का दिन शक्ति और अच्छी सेहत प्रदान करने वाले सूर्यदेव को समर्पित है. यदि आप किसी कारणवश प्रतिदिन भगवान सूर्य की पूजा नहीं कर पाते हैं तो रविवार के दिन आपको उनकी पूजा जरूर करनी चाहिए. भगवान सूर्य की पूजा करने की विधि, मंत्र और उससे मिलने वाले लाभ अगर सूर्य अशुभ स्थिति में हो तो ऐसे में इंसान जितना चाहे मेहनत कर ले लेकिन उसे कार्यों में सफलता हासिल नहीं होती है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में बताए गए रविवार के उपाय करना बेहद कल्याणकारी होता है आइए जानते है खबर में विस्तार से...

 | 
Ravivar Upay : रविवार के दिन किन उपायों को करने से होगी अपनी मनचाही इच्छा पूरी, जानिए कई मिलेंगे लाभ

HARYANA NEWS HUB : सनातन धर्म में सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देवी-देवता से संबंध रखते हैं। ऐसे में रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान सूर्य देव की पूजा करने से इंसान को सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। अगर सूर्य अशुभ स्थिति में हो, तो ऐसे में इंसान जितना चाहे मेहनत कर ले, लेकिन उसे कार्यों में सफलता हासिल नहीं होती है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में बताए गए रविवार के उपाय करना बेहद कल्याणकारी होता है। आइए जानते हैं भगवान सूर्य देव को प्रसन्न करने से संबंधित उपायों के बारे में।

रविवार के उपाय (Ravivar Ke Upay)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन श्रद्धा अनुसार चावल, दूध और गुड़ समेत विशेष चीजों का दान करना चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से भगवान सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

Employees News : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सैलरी और छुट्‌टी को लेकर आया बड़ा फैसला, जानिए

अगर आप जीवन में लंबे समय से धन संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में रविवार के दिन घर के मेन गेट पर घी का दीपक जलाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से परिवार के सदस्यों पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

इसके अलावा रविवार के दिन स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें और जल में रोली मिलाकर भगवान सूर्य देव को अर्पित करें। इस दौरान सच्चे मन से 'ॐ वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य बली होता है।

Employees News : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सैलरी और छुट्‌टी को लेकर आया बड़ा फैसला, जानिए

रविवार के दिन बरगद के पत्ते पर अपनी इच्छाएं लिखें और उसे किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से इंसान की मनचाही मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।