home page

Shani Dev Bhog : जानें शनिवार के दिन शनि देव को किन चीजों का लगाना चाहिए भोग, आपको मिलेंगे इसके अच्छे परिणाम

Shani Dev Outcome : बता दें कि वार शनिवार का दिन शनि देव के लिए होता है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव कर्मों के अनुरूप फल देते हैं उत्तम कर्म करने वाले साधक को शुभ फल देते हैं। शनिवार के दिन भगवान शनि देव की अर्चना करनी चाहिए और उनको विशेष चीजों का भोग लगाना चाहिए यदि आपको शनि देव के भोग की चीजो के बारे नही पता है तो आज हम आपके लिए लेकर आए शनि देव के भोग की चीजो के बारे में न्यूज़ में विस्तार से-

 | 
Shani Dev Bhog : जानें शनिवार के दिन शनि देव को किन चीजों का लगाना चाहिए भोग, आपको मिलेंगे इसके अच्छे परिणाम 

HARYANA NEWS HUB : सनातन धर्म में शनिवार का दिन भगवान शनि देव को प्रिय है। इस दिन शनि देव की पूजा करने का विधान है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव कर्मों के अनुरूप फल देते हैं। उत्तम कर्म करने वाले साधक को शुभ फल देते हैं। वहीं, बुरे कर्म करने वाले को दंडित करते हैं। उनकी कृपा बरसने से व्यक्ति धनवान बन जाता है। वहीं, कुदृष्टि पड़ने से व्यक्ति को जीवन में ढेर सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। शनिवार के दिन भगवान शनि देव की विधिपूर्वक अर्चना करनी चाहिए और उनको विशेष चीजों का भोग लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विशेष चीजों का भोग लगाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। चलिए जानते हैं कि शनि देव को किन चीजों का भोग लगाना फलदायी होता है।

इन चीजों का लगाएं भोग-
भगवान शनि देव के भोग में तिल, गुड़, खिचड़ी, काले तिल से बनी चीजें और गुलाब जामुन का भोग लगाना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भोग सात्विक और शुद्ध हो। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन चीजों का भोग लगाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और इंसान की कुंडली से शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या का बुरा प्रभाव कम होता है।

Liquor : ये है भारत में पियक्कड़ों की पसंदीदा शराब, पीने वाले कर रहे है बेहद पसंद

न खरीदें ये चीजें-

शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन तेल खरीदने से इंसान को जीवन में कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा लोहे का सामान खरीदने से भी बचें।

न करें ये काम-

शनिवार का दिन शनिदेव का प्रिय होता है। इस दिन कुछ बातों का अवश्य ध्यान रखें। शनिवार को बाल काटना, नाखून काटना, बाल धोना भी वर्जित है।

इन मंत्रों का करें जाप

Liquor : ये है भारत में पियक्कड़ों की पसंदीदा शराब, पीने वाले कर रहे है बेहद पसंद

शनि गायत्री मंत्र-

ओम भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्

शनि आह्वान मंत्र-

नीलाम्बरः शूलधरः किरीटी गृध्रस्थित स्त्रस्करो धनुष्टमान् |

चतुर्भुजः सूर्य सुतः प्रशान्तः सदास्तु मह्यां वरदोल्पगामी ||

Liquor : ये है भारत में पियक्कड़ों की पसंदीदा शराब, पीने वाले कर रहे है बेहद पसंद