home page

17 May Ka Rashifal : आज इन राशिवालों को करना पड़ सकता है कठिनाईयों का सामना, जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज शुक्रवार है| हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने जा रहे सभी 12 राशियों का राशिफल| आज किन राशिवालों की किस्मत के तारे चमकने वाले है और किन राशि के जातकों को करना पड़ सकता है कठिनाइयों का सामना| आइए जानते है सभी जातकों का आज का भविष्यफल नीचे खबर में विस्तार से.. 

 | 
17 May Ka Rashifal : आज इन राशिवालों को करना पड़ सकता है कठिनाईयों का सामना, जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल 

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं (Auspicious and inauspicious events) का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए जुड़े रहे खबर में अंत तक..

Russia : रूसी राष्ट्रपति युक्रेन के युद्ध के बीच पहुंचे चीन, ले सकते है जिनपिंग के साथ बैठक में 'नो लिमिट्स' पार्टनरशिप का बड़ा फैसला

मेष दैनिक राशिफल- 
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आप यदि किसी बैंक से लोन लेना (Taking loan from bank) चाहते हैं, तो आप उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपको अपने कामों की योजनाओं की जानकारी गुप्त रखनी होगी, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपके परिवार में लोग आपके व्यवहार के कारण आपसे परेशान रहेंगे। यदि ऐसा हो तो आपको उन्हें मनाने की कोशिश करनी होगी। आपके साथ आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी,उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल- 
आज आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती के कारण कार्य क्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों से माफी मांगनी पड़ सकती है। संतान करियर को लेकर परेशान रहेगी। आपको परिजनों से बातचीत करके दूर करने की कोशिश करनी होगी।  आप ऑनलाइन कोई शॉपिंग (any online shopping) कर सकते हैं। आपको किसी बचत योजना में निवेश करना अच्छा रहेगा। 

Russia : रूसी राष्ट्रपति युक्रेन के युद्ध के बीच पहुंचे चीन, ले सकते है जिनपिंग के साथ बैठक में 'नो लिमिट्स' पार्टनरशिप का बड़ा फैसला


मिथुन दैनिक राशिफल- 
आज आप वाहन खरीद सकते हैं। आपको अपने खर्चे पर नियन्त्रण रखने की ज़रूरत है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग अपने काम से एक नई पहचान बनाएंगे। कोई आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकता है।  आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने बिजनेस (Business) को लेकर कोई बड़ा निवेश करने से बचें।

कर्क दैनिक राशिफल- 
आज अपने बिजनेस की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें। किसी बाहरी व्यक्ति के घर में प्रवेश करने से आपके परिवार के सदस्यों में लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको उन्हें दूर करने के लिए योजना बनानी होगी। आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।  आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण (students go abroad to study) करना चाहते हैं, वह आवेदन कर सकते हैं। आप अपने धन को सही काम में लगाएं। बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

Russia : रूसी राष्ट्रपति युक्रेन के युद्ध के बीच पहुंचे चीन, ले सकते है जिनपिंग के साथ बैठक में 'नो लिमिट्स' पार्टनरशिप का बड़ा फैसला

सिंह दैनिक राशिफल- 
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है।  सुख सुविधाओं का भरपूर लाभ मिलने से आपके शरीर में आलस्य रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनानी होंगी। आप अपनी धन-धन संबंधित समस्याओं में ढील बिल्कुल ना दें। किसी अजनबी पर भरोसा करना  आपका नुकसान दे सकता है। आपको अपने घर की साफ सफाई से ज्यादा अपने बाकी कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अन्यथा आपको कोई धन संबंधित समस्या (money related problem) हो सकती है। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें भी  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल- 
आज आपकी तरक्की को देखकर आपके परिवार के कुछ सदस्य आपसे इर्ष्या कर सकते हैं। आप अपने संतान की मनमर्जी (stubborn) न चलने दें। बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आप अपने बच्चे को थोड़ा समय दें, क्योंकि उसका असर  उनकी पढ़ाई पर पड़ सकता है। महिला मित्रों को कार्यक्षेत्र में किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या चल रही है, तो आपको  उसमें कुछ ढील देने से बचना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग किसी वाद विवाद में ना पड़ें, नहीं तो इसका असर उनके करियर पर भी पड़ सकता है।  आप छोटे बच्चों को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

Russia : रूसी राष्ट्रपति युक्रेन के युद्ध के बीच पहुंचे चीन, ले सकते है जिनपिंग के साथ बैठक में 'नो लिमिट्स' पार्टनरशिप का बड़ा फैसला

तुला दैनिक राशिफल- 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में न पड़ें। अपनी पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाएं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपको कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद (disputes related to ancestral property) लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें  फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। आप कार्यक्षेत्र में अपने बॉस की किसी गलत बात पर हां  में हां ना मिलाएं, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। स्वास्थ्य समस्या होने के कारण आपका कामों को करने में मन थोड़ा कम लगेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल- 
आज आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी और आपका बिजनेस ऊंचाइयां छुएगा।  आप किसी को भला बुरा ना कहें, इसका असर आपके बिजनेस पर भी पड़ सकता है। आप अपने साथी को लेकर किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित (attend religious event) हो सकते हैं।  आपकी सोच कार्यक्षेत्र में आपको आत्म निर्भर बनाएगी और आपका अपने साथियों के साथ रिश्ता गहरा होगा। आप  किसी से कुछ जरूरी जानकारी शेयर ना करें।

Russia : रूसी राष्ट्रपति युक्रेन के युद्ध के बीच पहुंचे चीन, ले सकते है जिनपिंग के साथ बैठक में 'नो लिमिट्स' पार्टनरशिप का बड़ा फैसला

धनु दैनिक राशिफल- 
आज का दिन आपके कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है।  आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ बाहरी व्यक्तियों से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती के कारण पछतावा होगा। आपकी माता जी  आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को नजर अंदाज करने से बचना होगा। आपकी कोई डील पार्टनरशिप (deal partnership) में फाइनल हो सकती है, जिसमें आप लिखा पढ़ी अवश्य करें।

मकर दैनिक राशिफल- 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है।  आपको परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने के  आप व्यस्त रहेंगे। आप इन सब के साथ-साथ अपने बाकी कामों पर भी पूरा ध्यान दें। आपको  परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है।  नौकरी में कार्यरत लोग (employed people) काम के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों को भी समय दे, नहीं तो रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। विद्यार्थियों पर पढ़ाई का जोर अधिक रहने के कारण वह थोड़ा परेशान रहेंगे।

Russia : रूसी राष्ट्रपति युक्रेन के युद्ध के बीच पहुंचे चीन, ले सकते है जिनपिंग के साथ बैठक में 'नो लिमिट्स' पार्टनरशिप का बड़ा फैसला


कुंभ दैनिक राशिफल- 
आज का दिन आपके लिए अपनी पढ़ाई लिखाई का पूरा फोकस बनाए रखने के लिए रहेगा। आप किसी के कहीसुनी बातों में न आएं, नहीं तो  लड़ाई झगड़ा हो सकता हैं।  सरकारी नौकरी को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे लोग मेहनत करें। परिवार के सदस्यों को समस्या आ सकती है। आप किसी गलत व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।  आप अपने बिजनेस को विदेश में भी फैलाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपकी  जीवनसाथी के प्रति जिम्मेदारियां (Responsibilities towards spouse) और गहरी होंगी क्योंकि उनको कोई शारीरिक दिक्कत हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल-
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपके काफी कामों के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में आप किसी काम को लेकर मनमर्जी ना चलाएं। आपने पार्टनरशिप (Partnership) में कोई काम किया हुआ है, तो आप उसमें उनकी सलाह ले सकते हैं। ट्रैवलिंग कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें  कहीं अच्छी जगह घूमने फिरने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश करनी होगी।  आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा।