home page

Best Rum : ये रम दुनिया में बिकती है सबसे ज्यादा, जानिए क्या है इसकी खासियत

Best Selling Rum : जो लोग शराब पीने के शौकीन होते है। वो गर्मियों में बीयर और सर्दियों में रम पीने को ज्यादा पंसद करते है। आपको बता दें कि रम को गन्ने के रस से बनाया जाता है। अब सर्दियों का मौसम है तो सबसे ज्यादा रम की बिकरी हो रही है। आइए जानते है नीचे आर्टिकल में क्या खास होता है इसमें।

 | 
Best Rum : ये रम दुनिया में बिकती है सबसे ज्यादा, जानिए क्या है इसकी खासियत

Haryana News Hub : आपको बता दें कि बकार्डी( bacardi ) एक ब्रांड के सफल होने की कहानी है। इसके सफर की शुरुआत एक छोटे से डोमिनिकन गणराज्य( Dominican Republic ) की डिस्टिलरी से शुरू हुई। आज यह दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे प्रतिष्ठित रम ब्रांड है। बकार्डी की सफलता इसकी स्मूथ और पीने में आसान किस्मों, इसकी मार्केटिंग क्षमता और इसकी विश्वव्यापी पहुंच के कारण है।

Creta को मात देने आ गई Tata की ये धाकड़ कार, जानिए कीमत और खासियत

 

बकार्डी को ‘रम का राजा’ कहा जाता है क्योंकि यह दुनिया में सबसे अधिक बिकने वाली रम है। बकार्डी रम की विभिन्न किस्में उपलब्ध हैं, जिनमें लाइट, बकार्डी ओल्ड रिजर्व और बकार्डी 151 शामिल हैं। बकार्डी का उपयोग विभिन्न प्रकार के कॉकटेल में किया जाता है, जिनमें माईटाइ, डायमंड डाय और पिना कोलाडा शामिल हैं।

 

200 से अधिक देशों में उपलब्ध :

बकार्डी ब्रांड की स्थापना 1862 में क्यूबा में की गई थी। आज यह दुनिया के सबसे बड़े और सबसे प्रतिष्ठित रम ब्रांडों में से एक है। उस समय डोमिनिकन गणराज्य रम का एक प्रमुख उत्पादक राज्य था। बकार्डी के संस्थापक डॉन फैनको बकार्डी एक स्पेनिश यहूदी व्यवसायी थे,

जिन्होंने रम उत्पादन की एक तकनीक विकसित की थी। इस तकनीक को अपनाने के बाद बकार्डी रम को अपने स्नूथ और सुखद स्वाद के लिए जाना जाने लगा। बकार्डी ने जल्द ही विश्व स्तर पर लोकप्रियता हासिल कर ली। अब इसकी बिक्री 200 से अधिक देशों में की जाती है।

इसका स्वाद है अद्वितीय :

बकार्डी रम एक लोकप्रिय डिल्टिल्ड मादक पेय है, जिसे फर्मेंटेड गन्ने के रस या गुड़ से बनाया जाता है। बकार्डी रम का स्वाद अद्वितीय और स्वादिष्ट है। यह एक समृद्ध, सुगंधित रम है जिसमें गन्ने की मिठास और वनस्पति नोट होते हैं। बकार्डी का आनंद कई तरह से लिया जा सकता है, अकेले, कॉकटेल में या भोजन के साथ। बकार्डी ने दुनिया भर में लाखों लोगों के दिल जीत लिए हैं।

किसने बनाया इंटरनेशनल ब्रांड :


इसके अंतररराष्ट्रीय ब्रांड में बदलने की शुरुआत संस्थापक डॉन फैनको की तीसरी पीढ़ी के सुएज की व्यावसायिक प्रतिभा के कारण संभव हुआ था। सुएज ने क्यूबा को रम का घर और बकार्डी को रमों का राजा बना दिया। इसका उत्पादन दूसरे देशों में किया जाने लगा। पहला देश पोर्टो रिको था, जिसने रम की टैरिफ मुक्त बिक्री सुनिश्चित कर दी।

अगला देश मेक्सिको था। उन बदलावों के साथ एक नए ब्रांड का नाम जुड़ा, रॉन बकार्डी (रॉन, रम के लिए एक स्पेनिश शब्द)। बकार्डी आज क्यूबा में नहीं पायी जाती है। क्यूबा में रम के मुख्य ब्रांड को हवाना क्लब कहा जाता है, जो पहले सरकार द्वारा राष्ट्रीयकृत एक निजी कंपनी थी। पहले की बकार्डी डिस्टिलरी में बनाई गई रम को अब क्यूबा में कैनी के नाम से बेचा जाता है।

School Close News : यूपी में मौसम ने नहीं बदले अपने तेवर, अब बच्चों की चलेगी ऑनलाइन क्लासेज

भारत दूसरा बड़ा बाजार :

बकार्डी की दीवानगी पूरी दुनिया में नहीं, बल्कि भारत में भी उसके चाहने वाले के सिर पर चढ़कर बोल रही है। बिक्री के लिहाज से भारत मेक्सिको को पीछे छोड़कर दूसरा सबसे बड़ा बाजार हो गया है। इंटरनेशनल वाइन एंड स्पिरिट रिसर्च (IWSR) के अनुसार अमेरिका इस रम का सबसे बड़ा बाजार है।