home page

Liquor : भारत में इस राज्य की महिलाएं सबसे ज्यादा करती है शराब का सेवन, जानिए

alcohol : सभी को पता होता है कि शराब का सेवन शरीर को नुकसान पहुंचता है।लेकिन फिर भी लोग ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करते है। लेकिन क्या आप ये जानते है कि भारत के कौन से राज्य में महिलाएं सबसे ज्यादा शराब का सेवन करती है। आज हम आपको इस खबर में बताएंगे कि इस राज्य की महिलाएं एक सप्ताह में कितने दिन शराब का सेवन करती है। आइए जानते है नीचे आर्टिकल में.

 | 
Liquor : भारत में इस राज्य की महिलाएं सबसे ज्यादा करती है शराब का सेवन, जानिए

HR NEWS HUB (ब्यूरो) : किसी जमाने में शराब का सेवन (alcohol abuse) सिर्फ पुरुष ही किया करते थे, फिर धीरे-धीरे जमाना बदला और महिलाएं भी इसका सेवन करने लगीं। भारत में बिहार जैसे कुछ राज्यों को छोड़ दें, तो सभी जगहों पर शराब की बिक्री(sale of liquor) कानूनी रूप से होती है। जिससे इसके सेवन का चलन और तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) ने शराब के सेवन को लेकर एक सर्वे करवाया। जिसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।

असम लिस्ट में टॉप पर :

केंद्रीय स्वास्थ्य(central health) और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक उन्होंने शराब सेवन(alcohol consumption) से संबंधित एक सर्वे करवाया था। जिसमें पता चला कि असम की महिलाएं अन्य राज्यों की महिलाओं की तुलना में ज्यादा शराब का सेवन करती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक असम में 26.3 प्रतिशत महिलाएं जो 15-49 आयु वर्ग के बीच की हैं, वो शराब का सेवन करती हैं। ये आंकड़ा अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से ज्यादा है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्तर पर देखें तो आंकड़ा करीब 1.2 प्रतिशत के आसपास है।

Property Rights : प्रॉपर्टी पर कब्जा होने पर सामान को फेंक सकते है बहार, जानिए कैसे खाली कराए कब्जे की प्रॉपर्टी

ज्यादातर हफ्ते में एक बार करती हैं सेवन :

सर्वे में पता चला कि अन्य राज्यों में महिलाओं के शराब सेवन का जो प्रतिशत है वो 10 से कम है। वहीं छोटे राज्यों में से एक मेघालय में भी बड़ी संख्या में महिलाएं शराब का सेवन करती हैं, जिस वजह से वहां का आंकड़ा 8.7 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया कि ये आंकड़े राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण -4 (NFHS-4) के हैं,

जो 2015-16 में किया गया था। अभी NFHS-5 के आंकड़े आना बाकी हैं, जो 2018-19 में हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक असम में शराब का सेवन करने वाली महिलाओं में 44.8 प्रतिशत तो ऐसी हैं, जो हफ्ते में एक बार ही सेवन करती हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 35 प्रतिशत है। वहीं असम में शराब का सेवन करने वाले 51.9 प्रतिशत पुरुष ऐसे हैं, जो हफ्ते में एक बार ही पीते हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 40.7 प्रतिशत है।

Property Rights : प्रॉपर्टी पर कब्जा होने पर सामान को फेंक सकते है बहार, जानिए कैसे खाली कराए कब्जे की प्रॉपर्टी

2005 में कम था आंकड़ा :

वहीं NFHS-3 जो 2005-06 में हुआ था उसके आंकड़ों पर नजर डाले तो असम में उस दौरान 15-49 आयु वर्ग की 7.5 प्रतिशत महिलाएं ही शराब का सेवन करती थीं। उस वक्त पांच राज्य अरुणाचल प्रदेश (33.6%), सिक्किम (19.1%), छत्तीसगढ़ (11.4%), झारखंड (9.9%) और त्रिपुरा (9.6%) की महिलाएं असम की महिलाओं से ज्यादा शराब का सेवन करती थीं।

NFHS-4 के मुताबिक राजधानी दिल्ली में शराब सेवन करने वाली महिलाओं की संख्या 2.4 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 23 प्रतिशत, यूपी में 2.1 प्रतिशत, राजस्थान में 1.6 प्रतिशत, मिजोरम में 4.8 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 0.1 प्रतिशत, गुजरात में 5 प्रतिशत और बिहार में 6.9 प्रतिशत है।