home page

Weather Update : हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 Weather Update : हरियाणा में कल से ही बादल छाए हुए हैं वही कल रात से कुछ जिलों में बारिश और बूंदाबांदी शुरू हो गई। वहीं बता दें कि कुछ जिलों में कल रात से ही बारिश जारी है। मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने 14 जिलों में अलर्ट जारी किया है। आईए जानते हैं मौसम विभाग द्वारा दिए गए पूरी अपडेट नीचे खबर में विस्तार से...

 | 
Weather Update : हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

HARYANA NEWS HUB, चंडीगढ़ : हरियाणा में मौसम बदल गया है। आज सुबह से ही बारिश और बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ जिले ऐसे भी रहे, जहां रात से बारिश जारी है। मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट (Orange alert in 14 districts) जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

UP में यहां पर बनेगी मक्के से शराब, इस प्रकार किसान करेंगे कमाई


3 मार्च तक ओलावृष्टि के आसार (chances of hailstorm)-
आपको बता दें कि मौसम विभाग (weather department) ने 3 मार्च तक बारिश और ओलावृष्टि के आसार बताए हैं। 14 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चरखी दादरी, भिवानी, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

UP में यहां पर बनेगी मक्के से शराब, इस प्रकार किसान करेंगे कमाई

मौसम में बदलाव के कारण तापमान में दर्ज की गई बढ़ोतरी- 
हरियाणा (HARYANA) में मौसम में आए बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की है। 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 0.1 और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़त देखी गई है। पूरे दिन बादल छाए रहने के कारण नारनौल (महेंद्रगढ़) का अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया। इसके बाद फरीदाबाद का 28.7 और फिर झज्जर का 27.5 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो महेंद्रगढ़ की रात सबसे ठंडी दर्ज हुई।