home page

Hisar : आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने किया थाने का घेराव, पुलिस ने दिया गिरफ्तार करने का आश्वाशन

Agroha News : बता दें कि 27 अप्रैल को चाँद राम के भतीजे व पोते के साथ रात को 12 बजे बाइक पर खेत से घर जा रहे थे| उसी समय रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक कर मारपीट शुरू कर दी जिसमें चाँद राम गम्भीर रूप से घायल हो गया| जिसे हिसार के सिविल हॉस्पिटल में दाखिल किया गया| आइये जानते है पूरी जानकरी निचे खबर में विस्तार से..

 | 
Hisar : आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने किया थाने का घेराव, पुलिस ने दिया गिरफ्तार करने का आश्वाशन    

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : हिसार के अग्रोहा (Agroha of Hisar) में हमले में घायल चांदराम (34) की माैत के भड़के परिजनों व ग्रामीणों ने अग्रोहा थाने घेराव किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे शव को नहीं लेंगे। थाने के सामने बैठ कर ही विरोध जताएंगे। पूरी खबर जानने के लिए जुड़े रहे खबर में अंत तक..

Haryana news : हरियाणा के नूंह में पुलिस का अपराधियों पर कड़ा एक्शन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चांद राम 27 अप्रैल की रात करीब 12 बजे अपने पोते राहुल, भतीजे नरेश के साथ बाइक पर खेत से घर की तरफ जा रहा था। जब यह तीनों राजकीय स्कल (Government school) के पास पहुंचे तो सुरेंद्र, संदीप, जतिन, सनी, विकास, साहिल, रोहित, सुशील, सुरेंद्र, विकास, सागर आदि ने उनको घेर लिया। इन लोगों ने तीनों पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल चांदराम का हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Haryana news : हरियाणा के नूंह में पुलिस का अपराधियों पर कड़ा एक्शन

सोमवार शाम को उपचार के दौरान चांदराम की मौत हो गई। अग्रोहा पुलिस ने इस मामले में घायल राहुल के बयान पर हमलावरों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर रखा था। पुलिस ने अब इसमें धारा 302 भी जोड़ दी है। अग्रोहा थाना प्रभारी बलवंत सिंह (Agroha police station in-charge Balwant Singh) ने प्रदर्शनकारियों को समझाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Haryana news : हरियाणा के नूंह में पुलिस का अपराधियों पर कड़ा एक्शन