home page

Haryana roadways : हरियाणा वासीयों के लिए अच्छी खबर महेंद्रगढ़ से इन रुटों पर शुरू हुई बस सेवा, जानिए समय सारणी!

Haryana roadways : बता दें की हरियाणा में इन दो जिलों के बीच नई बस सेवा शुरू की गई है जिससे यात्रियों को फायदा होगा और समय में बचत होगी। आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार से नीचे खबर में...

 | 
Haryana roadways : हरियाणा वासीयों के लिए अच्छी खबर महेंद्रगढ़ से इन रुटों पर शुरू हुई बस सेवा, जानिए समय सारणी!

HARYANA NEWS HUB, चंडीगढ़ : हरियाणा में महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से रोहतक और कुरूक्षेत्र डिपो के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है. इन बसों से यात्रियों को फायदा होगा। बस स्टैंड प्रभारी तेजपाल (Bus stand incharge Tejpal) ने बताया कि रोहतक और कुरुक्षेत्र डिपो की बस सेवा फिर से शुरू कर दी गई है।

चेक बाउंस को लेकर Supreme Court का नोटिस जारी, इतने समय तक नहीं होगी जेल


उन्होंने बताया कि रोहतक डिपो की बस रोजाना सुबह 6 बजे रोहतक बस स्टैंड से रवाना होगी जो दादरी होते हुए सुबह 8:45 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। फिर सुबह 9:30 बजे नारनौल पहुंचेगी। वापसी में बस सुबह 9:58 बजे नारनौल बस स्टैंड से रवाना (leaving from Narnaul bus stand) होगी। यह सुबह 10:40 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से रवाना होगी और दोपहर 12:40 बजे रोहतक पहुंचेगी।

चेक बाउंस को लेकर Supreme Court का नोटिस जारी, इतने समय तक नहीं होगी जेल


कुरूक्षेत्र डिपो (Kurukshetra Depot) द्वारा दूसरी बस सेवा शुरू की गई है। बस 152डी से कुरूक्षेत्र, अंबाला होते हुए महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। बस सुबह 6 बजे कुरूक्षेत्र से 152डी होते हुए सुबह 10.40 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेगी और फिर नारनौल के लिए रवाना होगी। बस दोपहर 12 बजे नारनौल से रवाना होगी।


बस दोपहर 12:35 बजे महेंद्रगढ़ स्टैंड और शाम 4 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। कुरूक्षेत्र तीर्थ स्थलों में से एक है। बस से यात्रियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी फायदा होगा। सामाजिक संगठनों (Social organizations) ने बसें चलाने के लिए राज्य परिवहन अधिकारियों को धन्यवाद दिया।