home page

Haryana CM : CM नायब सिंह सैनी आज हिसार में करेंगे रणजीत सिंह के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, पूर्व सीएम मनोहर लाल भी रहेंगे मौजूद

Haryana CM : बढती गर्मी के साथ-साथ राजनीती गलियारे में माहोल गर्म हो गया है| बता दें की हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी व पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर आज हिसार दौरे पर रहेंगे| आज के कार्यक्रम में CM नायब सिंह सैनी भाजपा के प्रत्यासी रणजीत सिंह चौटाला के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे| आइए जानते है पुरी खबर विस्तार से निचे खबर में...

 | 
 Haryana CM : CM नायब सिंह सैनी आज हिसार में करेंगे रणजीत सिंह के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, पूर्व सीएम मनोहर लाल भी रहेंगे मौजूद

HARYANA NEWS HUB, (ब्यूरो) : हिसार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल पहुंचेंगे। रणजीत सिंह ने अपना चुनाव कार्यालय काठमंडी रोड स्थित सुशीला भवन में बनाया है। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन मौके पर पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के भाजपा में शामिल होंगी। सावित्री जिंदल (Savitri Jindal)  के साथ पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला सहित अन्य समर्थक भी शामिल होंगे। इसके अलावा कुछ पूर्व मंत्री ,पूर्व विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा सैनी समाज के कुछ लोग भाजपा में शामिल होंगे।

Board of School Education Haryana : हरियाणा बोर्ड ने जारी किया रद्द परीक्षाओं की तारीख

सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल वीरवार दोपहर करीब 12 बजे हिसार पहुंचेंगे। भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ ही रणजीत सिंह हिसार लोकसभा में अपना चुनाव अभियान भी शुरू करेंगे। अपने चुनाव अभियान से पहले रणजीत सिंह ने बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ,डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा (Deputy Speaker Ranbir Gangwa) के आवास पर जाकर मुलाकात की। रणजीत सिंह भाजपा के दिग्गजों से मिलकर अपना अभियान चलाएंगे।

Board of School Education Haryana : हरियाणा बोर्ड ने जारी किया रद्द परीक्षाओं की तारीख


हिसार लोकसभा सीट से रणजीत सिंह के अलावा पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई , भाजपा के प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेंद्र पैनल (Secretary Captain Bhupendra Panel) में शामिल थे। इन दिग्गजों को साथ लेकर ही रणजीत सिंह आगे बढ़ेंगे। इस लोकसभा सीट पर जजपा के बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग, नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम भी खुलकर समर्थन करेंगे। यह दोनों जजपा से बगावत कर भाजपा के साथ हैं।