home page

क्या बहू ससुर की Property में हक के लिए कर सकती है दावा, जाने ये कानून

Property Rights : बहुत से लोगों के मन में प्रॉपर्टी को लेकर बहुत से सवाल होते है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे कि क्या बहू ससुर की प्रॉपर्टी में अपने हक के लिए कानून का सहारा ले सकती है या फिर नहीं? आइए नीचे आर्टिकल में जानते है इसके बारे में डिटेल से.

 | 
क्या बहू ससुर की Property में हक के लिए कर सकती है दावा, जाने ये कानून

HARYANA NEWS HUB : प्रॉपर्टी को लेकर लोगों के मन में कई सवाल होते हैं। खासतौर पर जब प्रॉपर्टी पिता या ससुर की( property of father or father-in-law ) हो। किसी संपत्ति के स्वामित्व का दावा( claim ownership of property ) कौन कर सकता है। यह पता होना बहुत जरूरी है। समय के साथ कानून के नियम( rules of law for property ) भी अपडेट हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को संपत्ति से संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी कम है। भ्रम और अधूरी जानकारी के कारण प्रॉपर्टी विवाद होने लगता है। 

Latest Gold Price : आज सोने के दाम में दिखा बदलाव, खरीदने से पहले जाने आज का ताजा रेट

सुरक्षा अधिनियम ने महिलाओं को अपने पति के साथ घर में रहने का अधिकार दिया है। यह अधिकार औरत के रखरखाव, मानसिक और शारीरिक हिंसा( mental and physical violence ) से सुरक्षा के अधिकार के अतिरिक्त है। पति की प्रॉपर्टी में पत्नी के अधिकार( Wife's rights in husband's property ) एक बड़ा मुद्दा है। आइए जानते हैं आज हम जानेंगे कि पति और सुसर की संपत्ति में बहू के क्या अधिकार है। वहीं इससे जुड़े कानूनी प्रावधान क्या है।

क्या है कानूनी प्रावधान?

वह शख्स जिससे महिला का विवाह हुआ हो। अगर उसके पास खुद की कोई संपत्ति है, तो इसके लिए नियम स्पष्ट हैं। एक व्यक्ति प्रॉपर्टी का मालिक होता है। चाहे वह जमीन, घर, गहने या कुछ भी हो। उस पर सिर्फ उसी का अधिकार है। वह अपनी संपत्ति बेच सकता है, गिरवी रख सकता है या दान कर सकता है। इस संबंध में सभी अधिकार उसके पास सुरक्षित हैं।

UP में 11905 करोड़ के खर्च से बनाए जाएंगे 7 नए हाईवे, जाने लोकेशन

सास-ससुर की संपत्ति पर बहू का अधिकार :

सास-ससुर की प्रॉपर्टी पर बहू का कोई अधिकार नहीं है। ना ही उनके जीवित रहते और ना ही उनके देहांत के बाद महिला संपत्ति पर क्लेम कर सकती है। सास-ससुर की मृत्यु होने पर संपत्ति का अधिकार उसके पति को मिलता है।

हालांकि पहले पति और उसके बाद सास-ससुर की मौत हो गई। ऐसी परिस्थिति में महिला को संपत्ति का अधिकार मिल जाता है। इसके लिए यह जरूरी है कि सास-ससुर ने वसीयत किसी और के नाम ट्रांसफर ना की हो। इतना ही नहीं माता-पिता की आज्ञा के बिना बेटा भी उनके घर में नहीं रह सकता है। पुत्र कानून का सहारा लेकर भी उनके घर में रहने का दावा नहीं कर सकता।

हैसियत से ज्यादा पत्नी करती थी खर्च, High Court ने पति के हक में सुनाया फैसला

पति के मौत पर पत्नी के संपत्ति अधिकार :

संपत्ति की वसीयत लिखे बिना जब किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है। उसकी प्रॉपर्टी पर अधिकार को लेकर कानून स्पष्ट है। इस स्थिति में व्यक्ति की संपत्ति मां और विधवा पत्नी को मिलती है। हालांकि यह जरूरी है कि व्यक्ति ने वसीयत में किसी दूसरे को अधिकार ना दिया हो।