home page

UP News : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक ही परिवार के अलग-अलग तरीके से छह लोगों की मौत, पांच कत्ल कर फिर खुद ने की ख़ुदकुशी

UP Crime News : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में खौफनाक घटना देखने को मिली है जिसमे एक एक ही परिवार के छह लोगों की मौत की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है एक व्यक्ति ने अपनी मां, पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने गोली मारकर जान दे दी आइए जानते है पूरी जानकारी खबर में विस्तार से...
 
 | 
UP News : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक ही परिवार के अलग-अलग तरीके से छह लोगों की मौत, पांच कत्ल कर फिर खुद ने की ख़ुदकुशी

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : जिले में एक सरफिरे शख्स ने खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला। घटना इतनी खौफनाक थी कि इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी ने अपनी मां-पत्नी और तीन मासूमों की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली और आत्महत्या कर ली। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। एक ही घर के 6 लोगों की लाश देखकर हर कोई सन्न है।

फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जानकारी के अनुसार, मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव में अनुराग सिंह (45) ने रात ढाई से तीन बजे के करीब सबसे पहले अपनी मां सावित्री (62) को गोली मारी, इसके बाद पत्नी प्रियंका सिंह (40) की गोली मारी। इसके अलावा पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार किया, ताकि वो जिंदा न बचे। पत्नी के पास हथौड़ा पड़ा भी मिला है आइए जानते है पूरी जानकारी खबर में विस्तार से....

Weather Alert : दिल्ली में मौसम ने ली एक बार फिर से करवट, बारिश के साथ तेज आंधी; येलो अलर्ट जारी


इसके बाद बेटी अस्वी (12), अर्ना (8) और पुत्र आद्विक(4) को छत से नीचे फेंक दिया। फिर अनुराग ने खुद को गोली मार ली। मृतक अनुराग सिंह के भाई अजीत सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई। उसने बताया कि रात ढाई से तीन बजे के बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह अपने कमरे से बाहर आया तो खूनी मंजर देखा। 

Weather Alert : दिल्ली में मौसम ने ली एक बार फिर से करवट, बारिश के साथ तेज आंधी; येलो अलर्ट जारी


इसके बाद अनुराग उसे भी मारने के लिए दौड़ा, लेकिन अजीत सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। अगर वह ऐसा नहीं करता तो अनुराग उसे भी मार देता। सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था। परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद यह घटना हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

सीतापुर के एसएसपी चक्रेश मिश्रा का कहना है, आज मथुरा में रामपुर पुलिस को सूचना मिली कि मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति, जिसका नाम अनुराग सिंह उम्र 45 वर्ष है, ने कथित तौर पर खुद को गोली मारने से पहले अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच कर रही है। हर पहलू पर कानूनी कार्रवाई चल रही है।

Weather Alert : दिल्ली में मौसम ने ली एक बार फिर से करवट, बारिश के साथ तेज आंधी; येलो अलर्ट जारी

उन्होंने बताया कि मौके से एक अवैध असलहा बरामद कर लिया गया है। अलग-अलग शव पर अलग तरह के चोट के निशान हैं। छत से फेंकने वाली बात इस परिवार के एक सदस्य ने ही बताई है। मामले की जांच कर रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। सूत्रों ने बताया कि अनुराग के कमरे में बेड के पास से एक 315 बोर का अवैध असलहा बरामद हुआ है।