home page

UP News : जानें उत्तर-प्रदेश की कितनी जगह सुरक्षित नहीं है, CM योगी ने बनाया सुपर प्लान

UP News : आज हम आपको यूपी की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है जो महिलाओं और लड़कियों के लिए अनसेफ है। इन स्थानों पर से जब भी लड़कियां जाती है तो लड़के उन्हे परेशान करते है और उन्हे छेड़ते है तो अब योगी सरकार ने उन लोगों को सबक सिखाने के लिए एक सुपर प्लान बनाया है आइए जानते है खबर में पूरी जानकारी विस्तार से-

 | 
UP News : जानें उत्तर-प्रदेश की कितनी जगह सुरक्षित नहीं है, CM योगी ने बनाया सुपर प्लान 

HARYANA NEWS HUB : यूपी में 1861 स्थान ऐसे चिह्नित किए गए जहां महिलाएं, छात्र-छात्राएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं आज हम आपको यूपी की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है जो महिलाओं और लड़कियों के लिए अनसेफ है तो लड़के उन्हे परेशान करते है और उन्हे छेड़ते है आइए जानते है खबर में-

इन स्थानों पर शोहदे उन्हें गंदी नजरों से देखते हैं। सेफ सिटी परियोजना के तहत हुए सर्वे के बाद इन स्थानों को हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। सेफ सिटी परियोजना के तहत पूरे प्रदेश में सर्वे कराया गया है।

इसके बाद सामने आए स्थलों पर महिला सुरक्षा पुख्ता करने के लिए यूपी सरकार के गृह विभाग ने अब खुद काम शुरू कर दिया है। चिह्नित स्थानों पर सादे कपड़ों में महिला पुलिस कर्मी तैनात रहेंगी। ये महिलाओं को परेशान करने वाले लोगों को सबक सिखाएंगी।

PM LPG News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा LPG सिलेंडर के दामों में भारी छूट का फैसला, महिलाओं के लिए खुशखबरी

स्कूल-कॉलेज, जेल व अन्य स्थल शामिल-

गृह विभाग ने जो हॉटस्पॉट चिह्नित किए हैं उनमें से अधिकतर स्कूल-कॉलेज के बाहर का क्षेत्र, कोर्ट परिसर के बाहर का इलाका, पर्यटक स्थल तथा कुछ धार्मिक स्थलों के बाहर का क्षेत्र शामिल है। 

यहां आने वाली महिलाओं तथा युवतियों पर शोहदों की नजर रहती है। भले ही वे छेड़छाड़ नहीं करते हैं लेकिन घूरने के साथ उन्हें परेशान करते हैं।

PM LPG News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा LPG सिलेंडर के दामों में भारी छूट का फैसला, महिलाओं के लिए खुशखबरी
लखनऊ में यहां मिले हॉटस्पॉट-

लखनऊ में कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर, नवयुग डिग्री कॉलेज के बाहर, लखनऊ विश्वविद्यालय के बाहर, पुराने लखनऊ के हुसैनाबाद क्षेत्र, आईटी कॉलेज के बाहर का इलाका, अमीनाबाद, भूतनाथ व पत्रकार पुरम के इलाके के अलावा कई अन्य को हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर सादी वर्दी में महिला सिपाही लोगों पर नजर रखेंगी।

पिंक बूथ के लिए डेढ़ करोड़ जारी-

अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर तथा चित्रकूट में धार्मिक स्थलों के बाहर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक बूथ भी बनाएं जाएंगे। इसके लिए शासन ने 1.66 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इन पिंक बूथ पर महिला सिपाही तैनात रहेंगी।

PM LPG News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा LPG सिलेंडर के दामों में भारी छूट का फैसला, महिलाओं के लिए खुशखबरी
वूमेन पावर लाइन ने भी दिखाया दम-

सेफ सिटी परियोजना के संबंध में पिछले महीने मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने बैठक की थी। इसमें वूमेन पावर लाइन ने अपनी जो रिपोर्ट दी वह महिलाओं के लिए राहत भरी है। वूमेन पावर लाइन 1090 में औसतन रोजाना 8000 सहायता काल आती हैं। इनमें से लगभग 1100 प्रकरण रोजाना दर्ज होते हैं।

PM LPG News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा LPG सिलेंडर के दामों में भारी छूट का फैसला, महिलाओं के लिए खुशखबरी

अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2023 में वूमेन पावर लाइन में कुल 4,09,434 शिकायत दर्ज हुई थी। इनमें से 3,98,255 निस्तारित कर दी गई। साइबर उत्पीड़न के 56,973 मामले निस्तारित किए गए। घरेलू हिंसा के मामलों में फैमिली की ऑनलाइन काउंसलिंग कराकर 5460 लोगों की मदद की गई।