home page

School time change today : यूपी के इन जिलों में बदल गया स्कूलों का समय, जानिए नई गाइडलाइन

School time change today : हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार बता दें कि यूपी (UP) में सर्दी और शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। बता दें कि आगरा (Agra) के सभी स्कूलों में नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं सर्दी के कारण 12 फरवरी से स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए गए हैं। आईए जानते हैं क्या होगा स्कूलों का नया शेड्यूल.
 | 
 School time change today :  यूपी के इन जिलों में बदल गया स्कूलों का समय, जानिए नई गाइडलाइन

HARYANA NEWS HUB : सर्दी और शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में एक बार फिर परिवर्तन (Change) किया गया है। आगरा के सभी स्कूलों में नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं ठंड के कारण 12 फरवरी से सुबह 10 बजे शुरू होंगी। आगरा के बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार (Education Officer Dinesh Kumar) ने कहा कि यह समय जिला प्रशासन के अगले आदेश तक जारी रहेगा। अधिकारी ने आदेश को सख्ती से लागू करने को कहा है।

 

UP News : सासु मां के सोते ही ससुर के पास चली जाती थी बहू और फिर मनाते रंगरलियां, फिर एक दिन...

 

 


जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी भानुचंद गोस्वामी (District Magistrate Bhanuchand Goswami) के निर्देशों के अनुपालन में जनपद आगरा के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खुलने का समय बदला गया है। अब नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल 12 फरवरी से सुबह 10 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक खुलेंगे। उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि समस्त विद्यालयों द्वारा उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

 

 

UP News : सासु मां के सोते ही ससुर के पास चली जाती थी बहू और फिर मनाते रंगरलियां, फिर एक दिन...

सुबह कोहरा तो दोपहर में निकलेगी धूप-
आगरा के मौसम का मिजाज बुधवार को मिला-जुला रहा। सुबह से खिली धूप ने जहां गर्मी से राहत दिलाई वहीं शाम ढले चली ठंडी हवा ने ठिठुरन पैदा की। बुधवार को अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। और यह 23.3 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई और यह 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञान विभाग के डॉ. संदीप सिंह (Dr. Sandeep Singh) के अनुसार अगले तीन दिन शहर में सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से राहत रहेगी। जबकि न्यूनतम तापमान से इस सप्ताह राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।