home page

Salman Khan House Firing : सलमान खान फायरिंग में आरोपी ने कस्टडी में आत्महत्या करने की कोशिश, अस्पताल में चल रहा उपचार

Salman Khan : 6 दिन से मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में था, चादर से फांसी लगाई गिरफ्तार आरोपियों में से एक अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या करने की कोशिश की अभी उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। अनुज को पुलिस ने गोलीबारी करने वाले आरोपियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था आइए जानते है पूरी जानकारी खबर में विस्तार से....
 
 | 
Salman Khan House Firing : सलमान खान फायरिंग में आरोपी ने कस्टडी में आत्महत्या करने की कोशिश, अस्पताल में चल रहा उपचार

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट आया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या करने की कोशिश की। अभी उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि अनुज को पुलिस ने गोलीबारी करने वाले आरोपियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।


उल्लेखनीय है कि सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो लोगों ने गोलीबारी करने की कोशिश की थी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने विक्की गुप्ता, सागर पाल, सोनू कुमार चंदर बिश्नोई और अनुज थापन को गिरफ्तार किया है। 

IPL 2024 : लखनऊ के खिलाफ हार के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक को एक और बड़ा झटका, जानें क्यों


अनुज और सुभाष ने 15 मार्च को पनवेल में सागर पाल और विक्की गुप्ता नाम के लड़कों को दो पिस्टल डिलीवर की थीं। इन्हीं पिस्टल की मदद से विक्की और सागर ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग की थी। विक्की और सागर को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया गया था, जबकि अनुज और सुभाष की गिरफ्तारी पंजाब में हुई थी।

IPL 2024 : लखनऊ के खिलाफ हार के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक को एक और बड़ा झटका, जानें क्यों

6 आरोपियों पर लगी थीं मकोका की धाराएं :
सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में आरोपियों के खिलाफ मकोका की धाराएं लगाई गई हैं। इसके अलावा मुख्य साजिशकर्ता अनमोल बिश्वोई और लॉरेंस बिश्नोई पर भी मकोका लगाया गया है। कुल 6 आरोपियों पर मकोका लगाया गया है। मकोका लगने से अब आरोपियों की जल्दी जमानत नहीं हो सकेगी। मकोका के तहत न्यूनतम सजा 5 साल जेल है।

IPL 2024 : लखनऊ के खिलाफ हार के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक को एक और बड़ा झटका, जानें क्यों