home page

Chanakya Niti : महिलाएं नहीं कर पाती कंट्रोल, मर्दो में इस चीज को देख

Chanakya Niti in hindi : बहुत से लोग ये सोचते कि महिलाओं को कैसे मर्द पसंद आते है। ये हमेशा सोचते रहते है। लेकिन आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे कि चाणक्य नीति में इस बारे में क्या कहा गया है। आइए जानते है नीचे आर्टिकल में.

 | 
Chanakya Niti : महिलाएं नहीं कर पाती कंट्रोल, मर्दो में इस चीज को देख

HR NEWS HUB (ब्यूरो) : आचार्य चाणक्य की नीति भले ही कठोर क्यों न हो लेकिन उनमें जीवन की सच्चाईयां छिपी हुई होती हैं। चाणक्य नीतियां काफी प्रचलित हैं जो हमें जीवन के बारे में बहुत कुछ सिखाते हैं। इन्हीं में से एक हैं महिला और पुरुष के रिश्तों के बार में। आचार्य चाणक्य के अनुसार दोनों महिला और पुरुष अपने लिए अच्छा जीवनसाथी ढुंढने की कोशिश करते हैं। महिलाएं पुरुषों में कुछ खास गुण होने पर फिदा हो जाती हैं।


आचार्य चाणक्‍य ने अपने नीति शास्‍त्र में कुछ ऐसे गुण बताए हैं जो जिसके होने पर महिलाएं पुरुष के प्रति आर्कषित होने लगती हैं। महिलाओं ऐसे पुरुषों को बहुत पसंद करती हैं और उन्‍हें अपनी जिंदगी में शामिल करना चाहती हैं। आचार्य चाणक्य ने इस श्‍लोक में आदर्श पुरुष के गुण और आदतों के बारे में बताया है। जो पुरुष ईमानदारी, अच्‍छा व्‍यवहार और अच्‍छा श्रोता होता है वह हर जगह सम्‍मान पाता है और ऐसे पुरुषों को स्त्रिया भी खूब पसंद करती हैं।

ईमानदार चरित्र का हो पुरुष :

UP वालों हो जाओ तैयार, इतने दिन बाद मुफ्त में मिलेंगे LPG सिलेंडर

आचार्य चाणक्य के मुताबिक जो पुरुष अपनी पत्नी और प्रेमिका के प्रति ईमानदार होता है और पराई स्त्री को बुरी नजर से नहीं देखता है, उनकी तरफ महिलाएं बहुत ही आकर्षित होती हैं। महिलाएं ऐसे पुरुष अपने संबंध को बेहतर बनाए रखने की हर मुमकिन कोशिश करती हैं।

शांत स्वभाव का हो :

चाणक्य के नीति शास्त्र के मुताबिक जो व्यक्ति शातं, सरल और सौम्य स्वभाव के होते हैं, वैसे पुरुषों पर महिलाएं जल्द अपना दिल हार बैठती हैं। शांत और सुलझे हुए व्यक्तियों की प्रति महिलायें बहुत ही ज्यादा आकर्षित होती हैं। चाणक्य नीति के अनुसार जो व्यक्ति शांत स्वभाव का होता है और जिनकी बोली सौम्य होती है ऐसे पुरुषों पर अक्सर महिलाएं फिदा हो जाती हैं।

धनी व्यक्तित्व का हो :

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिलाएं सुंदरता से ज्यादा व्यक्तित्व को अहमियत देती हैं। महिलाएं जीवनसाथी चुनते समय उसकी सुंदरता देखकर नहीं, बल्कि मन देखकर आकर्षित होती हैं। ईमानदार और मेहनती लोगों को देखकर महिलाएं अपना दिल हार बैठती हैं।

CM Yogi ने दिए निर्देश, UP का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे इस साल होगा शुरू

अच्छा श्रोता हो :

हर कोई चाहता है कि उनकी बातों के ध्यान से सुना जाए और उसे तबज्जो दी जाए। ऐसे में हर महिलाओं की दिली इच्छा होती है कि उसका जीवनसाथी अच्छे श्रोता स्‍वभाव का है। वो न सिर्फ उसकी हर छोटी-बड़ी बातों को सुने समझे बल्कि उसकी अहमियत भी दे। महिलाएं अपने साथी से अपना दुख दर्द बांटकर सुकून पाती हैं।

ऐसे पुरुष जो कठोर वचन कहते हैं और अपनी मनमानी करते हैं उन्हें महिलाएं पसंद नहीं करती हैं। पुरुषों के ये गुण उन्हें न सिर्फ महिलाओं के बीच लोकप्रिय बना देते हैं। समाज में भी सम्मान के पात्र होते हैं। ये गुण एक आदर्श पुरुष की पहचान होता है।