home page

NCR में इन कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 61 एकड़ भूमि पर थी विकसित

NCR Latest Update : हाल ही में एक अपडेट के जरिए पता चला है कि एनसीआर के इस शहर में 12 कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया है। आपको बता दें कि ये कॉलोनियां 61 एकड़ भूमि पर विकसित की गई थी। आइए नीचे आर्टिकल में जानते है इस अपडेट के बारे में डिटेल से.

 | 
NCR में इन कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 61 एकड़ भूमि पर थी विकसित

HARYANA NEWS HUB : गुरुग्राम( gurugram news )के नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग( Village Planning Department ) ने शुक्रवार को फर्रुखनगर ब्लॉक( Farrukhnagar Block ) में अवैध रूप से पनप रही 12 कॉलोनियां बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दीं। ये कॉलोनियां करीब 61 एकड़ भूमि पर विकसित हो रही थीं। इनमें 10 निर्माणाधीन और निर्मित मकान और दुकानों को मलबे में मिला दिया गया। इसके साथ ही 100 मकानों के निर्माण को लेकर की गई चारदीवारी को भी तोड़ा गया।

बैंक के Savings account से पा सकते है FD वाला ब्याज, अपनाएं ये टिप्स

डीटीपीई मनीष यादव( DTPE Manish Yadav ) के नेतृत्व में तोड़फोड़ दस्ता शुक्रवार सुबह 11 बजे फर्रुखनगर में पहुंच गया। उन्हें फर्रुखनगर गांव( Farrukhnagar village ) में 27 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से 27 कॉलोनियां विकसित होती मिलीं।

इनमें 4 निर्माणाधीन मकानों को तोड़ा गया। 73 मकानों के निर्माण को लेकर बनाई गई चारदीवारी को भी मलबे में मिला दि या गया। यहां बने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस को भी जमींदोज कर दिया। इसके अलावा तीन निर्मित दुकानें भी तोड़ी गईं।

बैंक के Savings account से पा सकते है FD वाला ब्याज, अपनाएं ये टिप्स

NCR के भूमाफिया हो जाएं सावधान! गुरुग्राम में 15 अवैध कॉलोनियां काटने वाले 100 लोगों पर FIR दर्ज इस दौरान करीब 1400 मीटर लंबी सड़क को उखाड़ दिया। इसके बाद तोड़फोड़ दस्ता गांव सुल्तानपुर में पहुंच गया।

यहां करीब 11 एकड़ में 3 कॉलोनियां काटी जा रही थीं। इसमें 2 निर्माणाधीन मकान, 16 चारदीवारी को मलबे में मिलाया गया। 400 मीटर लंबी सड़क को उखाड़ दिया। गांव मुबारिकपुर में करीब 17 एकड़ में विकसित हो रही कॉलोनियों पर बुल्डोजर चला। इस गांव में 3 कॉलोनियां काटी जा रही थीं।