home page

Weather Update : अब ठंड के कहर से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किए आदेश

IMD Weather Update : यह खबर ठिठुरन से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी है, कड़ाके की ठंड से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड से राहत की रिपोर्ट जारी की है, आइए जानते हैं किन राज्यों पर ठंड कम होगा।
 | 
अब ठंड के कहर से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किए आदेश

Haryana news hub: देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण ठंड (severe cold) ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बढ़ती ठिठुरन ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शीतलहर ने भी मौसमी बीमारियां बढ़ा दी हैं। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग(Meteorological Department) ने ठंड को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। जानकारी के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में शीत दिवस की स्थिति 11 जनवरी से समाप्त होने की सम्भावना है।

NCR के इन लोगों पर income tax की रेड, लिया जाएगा सारा हिसाब

कल  मिल सकती है राहत


मौसम विभाग के अनुसार, 10 जनवरी से पंजाब, राजस्थान, हरियाणा में इसमें कमी आना शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही 11 जनवरी से इसके पूरी तरह से नदारद होने की संभावना है। इसके साथ ही आईएमडी (imd update) ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में छिटपुट बारिश की स्थिति देखने को मिल सकती है। तमिलनाडु और केरल के आसपास अगले 24 घंटे में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। उसके बाद वहां शुष्क मौसम रह सकता है।


मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बरेली, वाराणसी और गोरखपुर में कोहरे के चलते विजिबिलिटी 25 मीटर से भी कम रही। जबकि राजस्थान के जैसलमेर, चूरू और कोटा में घना कोहरा देखने को मिला है। बिहार के पूर्णिया जिले में भी घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम रही।

आईएमडी के मुताबिक, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और राजस्थान के कई स्थानों और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर ठंडे दिन की स्थिति बनी रही। जबकि देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में कुछ स्थानों पर ठंडे दिन की स्थिति बनी रही। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज ठंड रही।


NCR के इन लोगों पर income tax की रेड, लिया जाएगा सारा हिसाब

भीषण से बहुत भीषण ठंडे दिन होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 10 जनवरी को भीषण से बहुत भीषण ठंडे दिन होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 10 जनवरी को भीषण से बहुत भीषण ठंडे दिन रह सकते हैं। हालांकि इसके बाद इसमें कमी आना शुरू हो जाएगी।
आईएमडी के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कटाईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़, कोडागु और हसना जिलों में आज रात के समय हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।