home page

WEATHER ALERT : कही कड़ी ठंड़ तो कही छाएंगे कोहरा, इन राज्यों में होगी जमकर तेज बारिश

New Delhi : आपको बता दें कि उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्से में लगातार बर्फ गिरने की वजह से लोगों का जीना ही मुहाल हो गया है। बढ़ती सर्दी हर किसी के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मैदानी इलाकों में भी सर्दी का कहर है जिसकी वजह से लोगों लोग बाहर निकलने से परहेज कर रहे है। आईए जानते हैं मौसम की पूरी जानकारी...
 | 
WEATHER ALERT : कही कड़ी ठंड़ तो कही छाएंगे कोहरा, इन राज्यों में होगी जमकर तेज बारिश

Haryana News Hub : पश्चिमी यूपी और हरियाणा के तमाम हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे हर कोई तौबा-तौबा कर रहा है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में भी सर्दी बढ़ने लगी है, जिससे जनमानस ने जर्सी स्वेटर का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

इसके साथ ही दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में बिजली की चमक और गरज के साथ बारिश हो रही है। यहां कई इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है, जिससे कई गांवों का संपर्क भी टूट गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।


इन इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज-

आईएमडी के अनसार, देश के कई राज्यों में और भी ज्यादा तापमान गिरने की संभावना जताई है। पंजाब, हरियाणा, चंडगीढ़, दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में न्यूनतम तापमान 8-13 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इसके साथ राजधानी दिल्ली में अगले 24 घंटे सर्दी के सितम के बीच बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

बारिश होने से तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। पांच डिग्री सेल्सियस तक पारा नीचे गिर सकता है। आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, माहे और लक्षद्वीप में 21 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन हल्की बारिश होने की उम्मीद है। पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तरखंड में भी 23 दिसंबर को बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, असम, मेघालय और मणिपुर में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद जताई है। मिजोरम और त्रिपुरा में आगामी चार दिन तक सुबह कोहरा देखने को मिल सकता है।

यहां सर्दी बनेगी आफत-

कश्मीर में एक बार फिर हाड़ कंपाने वाली सर्दी का दौर जारी होने वाला है। घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से काफी नीचे दर्ज किया गया है। अब घाटी में अगले 40 दिन की भीषण सर्दी का दौर जारी रहने वाला है। चिल्लाई कला के नाम से जाना जाता है। इउसके साथ ही जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन की राजधानी श्रीनगर में बीते दिन तापमान माइनस 4.4 डिग्री सेल्सिस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग पहलगाम में भी तापमान शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।