home page

UP Ka Mausam : यूपी वालों को इतने दिन बाद मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

UP ke Mausam ka haal : उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत (entire north india) में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी है। जिसके कारण लोगों को भयंकर ठंड का एहसास हो रहा है। कई इलाको के तापमान में काफी गिरावट आई है। लेकिन हाल ही में मौसम विभाग ने बताया है कि यूपी वालों को इतने दिन और ठंड से राहत नही मिलेगी, आइए जानते है खबर में आपके जिले के मौसम का हाल-
 | 
UP Ka Mausam : यूपी वालों को इतने दिन बाद मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

HARYANA NEWS HUB : पूरे उत्तर प्रदेश में शीतलहर चलने के साथ, कानपुर और सोनभद्र (Kanpur and Sonbhadra) में राज्य का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस (temperature 3 degree celsius) दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी घना से बहुत घना कोहरा छाएगा। मौसम विभाग के पूर्वी यूपी केंद्र पर दर्ज दृश्यता के मुताबिक, लखनऊ के साथ ही बहराइच और प्रयागराज (Bahraich and Prayagraj) में दृश्यता 25 मीटर रही। फुरसतगंज में 50 मीटर और सुल्तानपुर में 200 मीटर रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक ठंड परेशान करने वाली रहेगी।

Petrol Diesel Price : डीजल-पेट्रोल की कीमत में होगी तगड़ी गिरावट, जानिए आज के ताजा दाम


यूपी में भीषण ठंड का कहर- 

कोहरे के साथ भीषण ठंड से लोग घरों में दुबके रहे। बर्फीली हवा व गलन (icy wind and melting) की वजह से प्रदेश में कड़ाके की ठंड अभी दो दिन और जारी रहेगी। हालांकि, शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से तेज धूप ने थोड़ी राहत तो दी, मगर सर्द हवा की वजह से गलन बरकरार रही।


जानिये आज के मौसम का हाल- 

प्रदेशभर में जारी शीत दिवस से अति शीत दिवस की स्थिति 27 जनवरी तक ऐसे ही रहने के आसार हैं। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आने पर मामूली सुधार होगा। शुक्रवार को सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया आदि इलाकों में शुक्रवार को भी अत्यधिक ठंड का दौर जारी है।


मेरठ में कड़ाके की ठंड


 जनवरी के अंतिम सप्ताह में मौसम विभाग ने उतार-चढ़ाव के संकेत दिए हैं। शुक्रवार को हिमालय के ऊपरी इलाकों में एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ। मैदानी क्षेत्रों में इसका आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा।

HARYANA NEWS : अंबानी परिवार ने हरियाणा के इस जिले को 75वें गणतंत्र दिवस पर दिया तोफा , बनाएंगे स्मार्ट सिटी.....

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि दूसरा पश्चिम विक्षोभ 30 जनवरी को सक्रिय होगा। यह तुलनात्मक रूप से शुक्रवार से सक्रिय हुए पश्चिम विक्षोभ की तुलना में मजबूत होगा। इसके प्रभाव से पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिलेगी। एनसीआर के कुछ भागों में हल्की बरसात देखने को मिलेगी। इस बार ठंड के सीजन में पहाड़ों पर बहुत कम बर्फबारी हुई है।


आगरा में घना कोहरा

आगरा। आगरा में शनिवार को घना कोहरा रहा। गलन और घने कोहरे ने सर्दी का डबल अटैक दिया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दो दिन और गलन व कोहरा परेशान कर सकता है।


अगले चार दिनों में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग की ओर से अगले चार दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 3 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच में बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट


मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार में 27 और 28 जनवरी को घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में 27 और 28 जनवरी, नॉर्थवेस्ट राजस्थान में 27 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा। कोल्ड डे की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 जनवरी और 28 जनवरी को यह स्थिति रहेगी। इसके अलावा, उत्तरी मध्य प्रदेश में 27 जनवरी को कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।