home page

UP Ka Mausam : यूपी के इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने आने वाले 4 दिनों के मौसम को लेकर जारी किया अलर्ट

UP mausam update : यूपी में पिछले एक महीने से पड़ रही कड़ाके की ठंड से अब लोगों को राहत मिलने जा रही है। यूपी के मौसम में काफी बदलाव हो रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होने के कारण गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। चलिए जानते हैं फरवरी में कैसा रहेगा मौसम का हाल- 
 | 
UP Ka Mausam : यूपी के इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने आने वाले 4 दिनों के मौसम को लेकर जारी किया अलर्ट

HARYANA NEWS HUB : उत्तर प्रदेश (up mausam) के कई इलाकों में गुरुवार को बारिश होने या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र (Zonal Meteorological Center) से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP mausam update ) में कुछ स्थानों पर और पूर्वी हिस्सों में एक या दो स्थानों पर बारिश होने या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की सम्भावना है।

SBI, PNB, HDFC और ICICI बैंक ग्राहकों के लिए ताजा अपडेट, ATM से पैसे निकालने पर लगेगा इतना चार्ज

इस दरम्यान राज्य में एक या दो स्थानों पर कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। बदली बारिश का यह सिलसिला चार फरवरी तक रुक-रुक कर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जारी रह सकता है। मौसम में यह बदलाव मध्य पाकिस्तान और उससे जुड़े राजस्थान पर केन्द्रित चक्रवातीय दबाव (concentrated cyclonic pressure) और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रहा है। 


 

मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम रात का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस मुजफ्फरनगर में दर्ज हुआ। बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ व आसपास के अन्य इलाकों में हल्की से सामान्य बारिश हुई जिसकी वजह से ठण्ड का असर बढ़ गया है।

SBI, PNB, HDFC और ICICI बैंक ग्राहकों के लिए ताजा अपडेट, ATM से पैसे निकालने पर लगेगा इतना चार्ज


बुलंदशहर में बारिश से बढ़ी ठंड

जनवरी के आखिरी में ठंड व कोहरे का प्रकोप जारी रहा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार (According to meteorological department) मकर संक्रांति के बाद मौसम में बदलाव आ जाता है, लेकिन इस बार मौसम में लगातार ठंड व कोहरा बना रहा। मंगलवार को रात से घना कोहरा पड़ना शुरू हुआ था और बुधवार को दोपहर 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे के बाद सूर्यदेव के कुछ देर के लिए दर्शन हुए। इस दौरान हल्की धूप निकली,


लेकिन ठंड के आगे बेअसर रही। शाम करीब साढ़े पांच बजे मौसम अचानक बदल गया। गड़गड़ाहट और हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरु हो गई। बारिश के चलते ठिठुरन बढ़ी तो लोग कांप उठे। बारिश होने पर लोगों को काफी परेशानी हुई। दिन का अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार तक तापमान इसी स्तर के आसपास रहेगा। इस बीच बारिश की संभावना भी है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।


 


नई दिल्ली के मौसम का हाल

SBI, PNB, HDFC और ICICI बैंक ग्राहकों के लिए ताजा अपडेट, ATM से पैसे निकालने पर लगेगा इतना चार्ज


मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आज यानी 01 फरवरी को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 02 फरवरी की बात करें तो नई दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 


अगले पांच दिनों तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर


मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में दो पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके असर से, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। आज यानी गुरुवार को कश्मीर घाटी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.