home page

Today Weather Update : यूपी-एमपी और राजस्थान समेत राज्यों में पड़ेगी भयंकर ठंड, IMD ने आने वाले 5 दिनों तक बताया मौसम का हाल

IMD Weather Update : पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। लोगों को काम-काज करने के भयंकर ठंड का सामना काना पड़ रहा है। कई राज्यों में घने कोहरे की वजह से ट्रेनें और उड़ानें देरी से चल रही हैं। लेकिन हाल ही में मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के मौसम को लेकर बताया है कि यूपी-एमपी और राजस्थान समेत राज्यों में और भी ज्यादा तापमान गिरने की संभावना जताई जा रही है। चलिए जानते है आपके जिले के मौसम का हाल-
 | 
Today Weather Update : यूपी-एमपी और राजस्थान समेत राज्यों में पड़ेगी भयंकर ठंड, IMD ने आने वाले 5 दिनों तक बताया मौसम का हाल

Haryana News Hub : पूरे उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड (bitter cold) पड़ रही है।  लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।  घने कोहरे के चलते लोगों (people due to dense fog) को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  इस बीच मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी करते हुए बताया कि उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों अति घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। 

Da hike : 31 जनवरी के बाद कर्मचारियों के अकाउंट हो जाएगें फुल, मिलेंगे पूरे 3 बड़े तोहफे


मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटों में घने से अति घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।  इसके साथ ही आईएमडी ने दिल्ली में आज यानी मंगलवार (23 जनवरी) को येलो अलर्ट जारी किया है।  दिन के समय आसमान साफ रहने की उम्मीद है।  राजधानी में सोमवार को धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। 

आईएमडी के अनुसार, मंगलवार (23 जनवरी) को दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।  न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, हालांकि आज दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 

Da hike : 31 जनवरी के बाद कर्मचारियों के अकाउंट हो जाएगें फुल, मिलेंगे पूरे 3 बड़े तोहफे


मौसम विभाग ने जारी अपने अपडेट में बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्‍तर प्रदेश, बिहार, राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आज घने से बहुत घना कोरा छाया रहेगा।  कोहरे के कारण रेल और सड़क के साथ ही हवाई यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित है। 


पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3-7°C के बीच रहा।  सबसे कम न्यूनतम तापमान 2। 8°C दतिया (पश्चिमी मध्य प्रदेश) में दर्ज किया गया।