home page

Today Weather : यहां पर होगी बारिश के साथ ओलावृष्टि, जानिए ताजा अपडेट

Today Mausam : आपको बता दें कि देश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल रहा है। दरअसल पिछले दिनों में कई जगहों पर हल्की सी बारिश भी हुई है। इसलिए एकदम से तापमान नीचे चला गया था। आपको बता दें कि हाल ही में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आइए नीचे आर्टिकल में जानते है इस अपडेट के बारे में डिटेल से.

 | 
Today Weather : यहां पर होगी बारिश के साथ ओलावृष्टि, जानिए ताजा अपडेट

HR NEWS HUB (ब्यूरो) : देश की राजधानी नई दिल्ली (delhi mausam) में बीती शाम मौसम ने एक बार फिर करवट ली और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश(Rain in Delhi-NCR areas) देखने को मिली। इसी के साथ, पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग(weather department) की मानें तो आज यानी 14 मार्च से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की तीव्रता में कमी आएगी और कुछ इलाकों में आज से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला थम जाएगा। 

जानिये दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम : 

मौसम विभाग की मानें तो आज देश की राजधानी नई दिल्ली में(New Delhi weather) न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, नई दिल्ली में सुबह के वक्त आंशिकतौर पर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, दोपहर होते-होते आसमान साफ हो जाएगा। मौसम विभाग की मानें तो 15 मार्च को नई दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं। 

IPL 2024 : रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाना एक बड़ा फैसला, युवराज सिंह ने कहीं बड़ी बात, जानिए!

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल :

मौसम विभाग (weather update) की मानें तो उत्तर प्रदेश(weather of uttar pradesh) की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है। 

अन्य राज्यों का हाल :

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (IMD update) की मानें तो पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है और उसके बाद इसमें कमी आएगी। वहीं, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है।

 USA : अमेरिका में भी टिकटोक पर बैन, सदन से पास हुआ बिल


पंजाब, हरियाणा (Punjab Haryana ka mausam) के उत्तरी हिस्से में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश संभव है। इसी के साथ, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के उत्तरी तट और दक्षिण केरल पर भी हल्की बारिश हो सकती है।