home page

IMD ने अप्रैल और जून महीने को लेकर जारी चेतावनी, जाने क्या कहती है मौसम विभाग की भविष्यवाणी

IMD update : आपको बता दें कि हाल ही में मौसम विभाग के जरिए पता चला है कि इस बार भी आपको भीषण गर्मी का सामना करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वालों दिन में भयंकर गर्मी का आशंका है। ऐसे में आइए नीचे आर्टिकल में जानते है मौसम विभाग कि भविष्यवाणी के बारे में।

 | 
IMD ने अप्रैल और जून महीने को लेकर जारी चेतावनी, जाने क्या कहती है मौसम विभाग की भविष्यवाणी

HR NEWS HUB (ब्यूरो) : गर्मी का अहसास होना अभी से शुरु हो गया है। और ऐसे में भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) ने अप्रैल और जून के महीने को लेकर भविष्यवाणी भी कर दी है। मौसम विभाग(weather department update) ने अप्रैल-जून, 2024 की तिमाही के लिए सीजनल  आउटलुक जारी किया है, जिसको सुनकर आपको पसीने आने लगेंगे।


दरअसल, इस बार भी आपको भीषण गर्मी का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में भीषण गर्मी बढ़ने की आशंका है। अप्रैल-जून के बीच अल नीनो के प्रभाव के न्यूट्रल होने की संभावना है। और इस दौरान उत्तर, दक्षिण के कुछ हिस्सों में भी भीषण गर्मी का अनुमान है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग(Meteorological Department) ने कहा है कि अप्रैल-जून के दौरान भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। ऐसे में अप्रैल की शुरुआत से ही झुलसाती गर्मी का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

Income Tax : आयकर विभाग ने बेरोजगार छात्र को भेजा 46 करोड़ टैक्स नोटिस, कारण जानकर उड़ जाएगे होश

अप्रैल-जून में देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

2024 की गर्मियों में देश के अधिकाांश हिस्सों में अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। केवल पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में ही अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। देश के अधिकाांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान(minimum temperature) सामान्य या सामान्य से अधिक होने की संभावना है केवल उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इक्का-दुक्का क्षेत्रों को छोड़कर, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की सांभावना है।

कहां पड़ेगा लू का कहर?

मौसम विभाग(weather department latest update) ने बताया है कि दक्षिण प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्सों, मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सामान्य से अधिक लू बहने की संभावना है। दक्षिण प्रायद्वीप के कई हिस्सों और उससे सटे उत्तर-पश्चिम मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सामान्य से अधिक लू चलने की संभावना है।

Income Tax : आयकर विभाग ने बेरोजगार छात्र को भेजा 46 करोड़ टैक्स नोटिस, कारण जानकर उड़ जाएगे होश

बारिश पर क्या है मौसम विभाग का अनुमान? 

अप्रैल, 2024 के दौरान पूरे देश में औसत वर्षा सामान्य LPA का 88-112% होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों और मध्य भारत के कई हिस्सों, उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत, पूर्व और उत्तर पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी तटों, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और पश्चिम मध्य भारत में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।