home page

IMD : राजधानी दिल्ली सहित इन राज्यों में लू का कहर, IMD ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट, जानिए पूरी अपडेट

Weather Update : बता दें कि देश में गर्मी अपना कहर बरपा रही है| वहीं IMD की एक रिपोर्ट में पता चला है कि इस बार भारत में गर्मी बढ़ सकती है| जिससे लू का कहर बना रहेगा| बढ़ती गर्मी और हिटवेव (Rising heat and heatwaves) के कारण लोगों को पेशानी होगी|जिसके चलते IMD ने देश के इन राज्यों में अलर्ट जारी किया है| आइए जानते है पूरी जानकारी निचे खबर में विस्तार से..

 | 
IMD : राजधानी दिल्ली सहित इन राज्यों में लू का कहर, IMD ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट, जानिए पूरी अपडेट

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : देशभर में बढ़ती गर्मी और लू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उसके पार तक जा रहा है। लू को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट (Red alert in Odisha and West Bengal) जारी किया है। जबकि बिहार और झारखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कई दिनों तक गर्म हवाओं का प्रकोप रहेगा।पूरी जानकारी के लिए जुड़े रहे खबर में अंत तक..

Railway : रेल यात्रियों के लिए खुसखबरी, भारीभरकम कम्बल से मिलेगा अब छुटकारा, हल्के वजन के कंबल के लिए रेलवे ने निकला टेंडर

बंगाल और ओडिशा में रेड अलर्ट-
मौसम विभाग के अनुसार, गर्म और उमस भरे मौसम के कारण बंगाल और ओडिशा में दिन के अधिकतम तापमान में और वृद्धि की संभावना है। वहीं, लू के चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। बढ़ती गर्मी और हीटवेव को लेकर भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय (Senior Scientist Soma Sen Roy) ने कहा, 'ओडिशा में भी लू से बिगड़ते हालातों का सामना करना पड़ रहा है। यहां कुछ दिनों तक ऐसे ही हालात रहने वाले हैं। इसलिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।' 

इन जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार-
कई ऐसे स्थान हैं, जिनका तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। पश्चिम बर्धमान जिले के पानागढ़ (Panagarh of Paschim Bardhaman district) में शनिवार को पश्चिम बंगाल का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोलकाता में दिन का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतना ही नहीं, मेदिनीपुर का 43.5, बांकुड़ा का 43.2, बैरकपुर का 43.2, बर्धमान का 43, आसनसोल का 42.5, पुरुलिया का 42.7 और श्रीनिकेतन का 42 डिग्री सेल्सियस हैं।

Railway : रेल यात्रियों के लिए खुसखबरी, भारीभरकम कम्बल से मिलेगा अब छुटकारा, हल्के वजन के कंबल के लिए रेलवे ने निकला टेंडर


वहीं, ओडिशा के औद्योगिक शहर अंगुल में 44.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो इस मौसम में पहली बार 44 डिग्री को पार कर चुका है। इसके अलावा, बारीपदा में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि बौध, ढेंकनाल और भवानीपटना (Boudh, Dhenkanal and Bhawanipatna) में शनिवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे एक से दो डिग्री सेल्सियस (two degrees Celsius) की वृद्धि होने का अनुमान जताया है और उसके बाद के दो दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का अनुमान जताया है।

दिल्ली-एनसीआर का ऐसा रहेगा मौसम-
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के लोगों को शुक्रवार को हुई बारिश के बाद चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस से घटकर 38 डिग्री सेल्सियस हो गया। आईएमडी के पूर्वानुमान में सप्ताहांत में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि, बताया गया है कि सोमवार तक अधिकतम तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा।

Railway : रेल यात्रियों के लिए खुसखबरी, भारीभरकम कम्बल से मिलेगा अब छुटकारा, हल्के वजन के कंबल के लिए रेलवे ने निकला टेंडर

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है और इसका वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 163 दर्ज किया गया है जिसे 'मध्यम' श्रेणी में रखा गया है।

उत्तर प्रदेश के लिए अलर्ट-
मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश (Eastern Uttar Pradesh) और उत्तरी हिस्सों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। यहां भी लू से लोग परेशान रह सकते हैं। 

Railway : रेल यात्रियों के लिए खुसखबरी, भारीभरकम कम्बल से मिलेगा अब छुटकारा, हल्के वजन के कंबल के लिए रेलवे ने निकला टेंडर

बारिश को लेकर क्या कहता है मौसम विभाग?
मौसम विभाग ने रविवार को जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। IMD ने आज सुबह मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र और उत्तरी तेलंगाना में बारिश और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, पूर्वी मेघालय, नगालैंड और मणिपुर (Nagaland and Manipur) में रविवार को गरज के साथ हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी की।