home page

Delhi Weather : दिल्ली में ठंड से राहत, जानिए अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल

Weather : (Delhi-Noida ) के लोगों को ठंड से राहत मिली  मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है. पिछ्ले कुछ दिनों से चल रही ठंडी हवाओं से लोगों को राहत मिली है। तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। आईए जानते हैं अगले कुछ दिनों का मौसम का हाल नीचे खबर में विस्तार से...

 | 
Delhi Weather : दिल्ली में ठंड से राहत, जानिए अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल

HARYANA NEWS HUB,नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर (NCR) में मौसम का मिजाज बदल गया है। अब दोपहर में गर्म कपड़े रखने के दिन आ गए हैं! गर्म कपड़ों में लोग खुद को सहज महसूस नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को धूप की तपिश (Warmth) की वजह से लोगों ने अपनी जैकेट उतारकर हाथों में रख ली। हालांकि, अभी गर्म कपड़ों का यह मौसम गया नहीं है। 13 फरवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

UP में जारी की छुटटीयों की लिस्ट, अब इतने दिन और सर्दियों के कारण बंद रहेगे स्कूल

हवा की रफ्तार धीमी, बढ़ गई गर्मी-
बारिश के बाद से चल रही हवाओं की रफ्तार शुक्रवार को कम हो गई। इसकी वजह से धूप की तपिश ने तापमान बढ़ाया। धूप की वजह से तापमान बढ़कर 24 डिग्री हो गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम (the minimum)तापमान कम होकर 6.8 डिग्री पर सिमट गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 29 से 84 प्रतिशत तक रहा।


आज भी सूरज की तपिश रहेगी जारी-
शनिवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रह सकता है। 11 से 13 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 24 से 25 और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के आसपास रह सकता है। 12 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे। 13 फरवरी को बादलों की परत घनी हो जाएगी। 14 फरवरी को बारिश की संभावना है।

UP में जारी की छुटटीयों की लिस्ट, अब इतने दिन और सर्दियों के कारण बंद रहेगे स्कूल


फिर आने वाली है बारिश-
स्काईमेट (skymate) के अनुसार 10 फरवरी को मध्य महाराष्ट्र के उत्तरी भागों, दक्षिण पश्चिमी मध्य प्रदेश (South Western Madhya Pradesh) पर एक सिस्टम विकसित हो रहा है। यह सिस्टम पूर्व की तरफ बढ़ेगा। यह सिस्टम दिल्ली और उसके आसपास हवा के प्रवाह को बदल देगी। उत्तर पश्चिमी हवाओं की जगह पर उत्तर पूर्वी हवाएं चलेंगी। इसकी वजह से दिल्ली के बाहरी इलाकों में 13 फरवरी को बारिश हो सकती है। 14 फरवरी को दिल्ली व आसपास हल्की बूंदाबांदी होगी।