home page

Delhi weather : दिल्ली में बर्फीली हवाओं के कारण बढ़ी ठंड, IMD ने जारी किया आने वाले के मौसम का हाल

Delhi ka mausam : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण सर्द हवाओं से मैदानी इलाकों में अभी भी सुबह के वक्त ठंडक महसूस की जा रही है। वहीं दिन में खिली धूप रहने के बावजूद भी इन सर्द हवाओं से राहत नहीं मिल पा रही है। बर्फीली हवओं के कारण तापमान में काफी गिरावट आ रही है। हाल ही मौसम के अनुसार दिल्ली में आने वाले दिनो के मौसम को लेकर मौसम का में ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। आइए जानते है आपके जिले के मौसम का हाल-
 | 
Delhi weather : दिल्ली में बर्फीली हवाओं के कारण बढ़ी ठंड, IMD ने जारी किया आने वाले के मौसम का हाल

HARYANA NEWS HUB : दिल्ली में हवा की रफ्तार (air review) बढ़ने से प्रदूषण से बड़ी राहत मिली है। ठंडी हवाओं के चलने से प्रदूषण घटा है, लेकिन ठिठुरन बढ़ (the chill increases) गई है। बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 175 अंकों के साथ मध्यम श्रेणी में रहा। वहीं, नजफगढ़ सबसे कम प्रदूषित क्षेत्र रहा। बीते तीन दिनों से हवा की गति बढ़ने से प्रदूषण के लिए जिम्मेदार कणों का तेजी से बिखराव हो रहा है। इस कारण लोग तीन महीने बाद साफ हवा में सांस ले पा रहे हैं। बुधवार को सुबह-शाम बर्फीली हवाएं चलीं। 

दिल्ली में चल रही ठंड हवाएं- 

अब पत्नी बेच सकती है पति की संपत्ति, High Court ने दिया अधिकार
 


पिछले कुछ दिनों में कोहरा भी कम हुआ है। वहीं सबसे अधिक प्रदूषित पूसा रहा जहां एक्यआई 276 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो दिनों तक एक्यूआई मध्यम श्रेणी में ही बना रहेगा। गुरुवार को दिल्ली में हवा की रफ्तार 12 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। वहीं, शुक्रवार को 6 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। शनिवार से हवा की रफ्तार घटने से प्रदूषण में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।


न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम

राजधानी में अगले तीन दिनों तक सुबह-शाम बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिससे ठंडक बनी रहेगी। बुधवार को हवा की गति 10 से 24 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। गुरुवार को भी 12 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। अगले चार से पांच दिनों तक दिल्ली में न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास बने रहने का अनुमान है।

अब पत्नी बेच सकती है पति की संपत्ति, High Court ने दिया अधिकार


सतही हवाएं चलेंगी


मौसम कार्यालय ने गुरुवार को आसमान साफ रहने और दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार सुबह आठ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 174 रहा जो 'मध्यम' श्रेणी में है। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।