home page

Delhi Ke Mausam ka Haal : पूरे 3 साल के बाद फरवरी में शीतलहर, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

IMD Delhi Weather : बता दे की अभी भी कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल रही है। हालांकि धूप के चलते दिन में लोगो को थोड़ी राहत मिल रही है लकिन रात की ठंड़ ने अभी भी कहर मचाया हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग के अनुसार बताया जा रहा है कि पूरे 3 साल के बाद फरवरी में अभी तक शीतलहर जारी है इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है इतने दिन और नहीं मिलेगी ठंड से राहत लिए जानते हैं खबर में आपके जिले का मौसम का हाल-

 | 
Delhi Ke Mausam ka Haal : पूरे 3 साल के बाद फरवरी में शीतलहर, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

HARYANANEWS HUB : हर साल ठंड़ का स्तर कभी कम होता है तो कभी ज्यादा, लेकिन इस साल फरवरी में चल रही शीतलहर ने लोगों को कंपकपा दिया है। पूरे तीन साल बाद देश की  राजधानी दिल्ली में फरवरी महीने में कड़ाके की ठंड पड़ी (Delhi Weather) है। राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम यानी 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले चार साल में पहली बार है जब फरवरी में इतनी ठंड पड़ी है।

Delhi में नगर निगम का चला बुलडोजर, इतनी संपत्तियों को कर दिया गया सील


मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि आज भी मौसम सुहाना रहेगा। लेकिन 14 जनवरी से दिल्ली में बारिश (rain in delhi) हो सकती है, ऐसे में एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 फरवरी से 14 फरवरी तक दिल्ली बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच होने का अनुमान है। 14 फरवरी के बाद बारिश की संभावना है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान दिन गरम रहेगा। लेकिन, रात में ठंड का अहसास भी होगा।


पूरे तीन साल के बाद फरवरी में ऐसी शीतलहर


मौसम विभाग (IMD updates) के एकत्रित किए आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी 2023, 2022 और 2021 में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी। लेकिन फरवरी 2020 और 2019 में एक-एक दिन ठंड का प्रकोप रहा। फरवरी 2018 से 2015 तक तो ऐसा कोई दिन नहीं देखा गया, लेकिन फरवरी 2014 में तीन दिन कड़ाके की ठंड पड़ी थी। शनिवार को सिर्फ सफदरजंग ही नहीं, मुंगेशपुर में भी न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहने से कड़ाके की ठंड महसूस की गई।

Delhi में नगर निगम का चला बुलडोजर, इतनी संपत्तियों को कर दिया गया सील

न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 या उससे अधिक डिग्री कम होने पर या फिर 4 डिग्री सेल्सियस से कम होने पर कड़ाके की ठंड मानी जाती है। बता दें कि दिसंबर 2023 में सफदरजंग में लगातार 5 दिन कड़ाके की ठंड पड़ी थी।


कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?


कल के दिन को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान (Weather Forecast) के अनुसार रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और आसमान साफ रहेगा। हालांकि मंगलवार और बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और 14 फरवरी को हल्की बारिश या फुहारें पड़ने की संभावना है।

बारिश के उपरांत फिर गिरेगा पारा

Delhi में नगर निगम का चला बुलडोजर, इतनी संपत्तियों को कर दिया गया सील


आपको बता दें कि  मौसम विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने बताया, "दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है।" रविवार और सोमवार को न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, लेकिन मंगलवार को बादल छाए रहने के कारण यह बढ़कर लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि इसके बाद 16 फरवरी तक फिर से गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है।


वहीं दूसरी ओर दिल्ली (Delhi AQI) की हवा का स्तर फिर से खराब श्रेणी में पहुंच गया है। शनिवार को दिल्ली का AQI 287 रहा, जबकि एक दिन पहले तक ये 145 था। बदल रहे मौसम और हवा की गति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि 13 फरवरी तक दिल्ली की हवा बेहद खराब स्तर पर पहुंच जाएगी।