home page

Yemen : हूती विद्रोहियों ने भारत आ रहे जहाज पर किया हमला, लाल सागर में जहाज पर दागी मिसाइल

Yemen : बता दें कि ब्रिटेन कि एक कम्पनी के जहाज पर हुती विद्रोहियों ने जहाज पर मिसाइल से हमला कर दिया| जानकारी के लिए बता दें कि हुती विद्रोही लाल सागर और अदन की खाड़ी के इलाके से गुजरने वाले जहाजों पर बीते की महीनों से हमले कर रहे है| ब्रिटेन की मेरीटाइम सिक्योरिटी फर्म एंब्रे ने हमले की जानकरी देते हुए कहा की हमले में जहाज को बड़ा नुकसान हुआ है| आइए जानते है पूरी जानकारी निचे खबर में विस्तार से..

 | 
Yemen : हूती विद्रोहियों ने भारत आ रहे जहाज पर किया हमला, लाल सागर में जहाज पर दागी मिसाइल  

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : यमन के हूती विद्रोहियों (Houthi rebels) ने शनिवार को भारत आ रहे जहाज पर मिसाइल से हमला किया। यह हमला लाल सागर में किया गया। हूती विद्रोहियों ने ही बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। हूती विद्रोही लाल सागर और अदन की खाड़ी के इलाके से गुजरने वाले जहाजों पर बीते कई महीनों से हमले कर रहे हैं। ब्रिटेन की मेरीटाइम सिक्योरिटी फर्म एंब्रे ने बताया है कि हमले के चलते जहाज को नुकसान हुआ है। पूरी जानकारी के लिए जुड़े रहे खबर में अंत तक...

Delhi : शराब घोटाले में ED ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा; केजरीवाल के व्यवहार से ही लग रहा था शराब घोटाले का दोषी


सेशेल्स का बताया जा रहा जहाज-
एंब्रे ने बताया कि जिस जहाज पर हमला हुआ, उस पर पनामा का झंडा लगा है, लेकिन जहाज का स्वामित्व ब्रिटिश कंपनी (owned by a British company) के पास है। हालांकि कहा जा रहा है कि इस जहाज को बीते दिनों बेच दिया गया था और अब सेशेल्स की कंपनी के पास इस जहाज का स्वामित्व है। जिस जहाज पर हमला हुआ, वह ऑयल टैंकर है और रूस के प्रिमोर्स्क से भारत के वाडिनार आ रहा था।


ईरान समर्थित हूती विद्रोही इस्राइल हमास युद्ध के बाद से ही लाल सागर और अदन की खाड़ी से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बना रहे हैं। हूती विद्रोही फलस्तीन (Houthi rebels Palestine) के समर्थन में ऐसा कर रहे हैं और पहले हूती विद्रोहियों के निशाने पर इस्राइल से संबंधित जहाज ही होते थे, लेकिन बीते काफी दिनों से अन्य देशों के जहाजों को भी निशाना बनाया जा रहा है। इसके चलते कई शिपिंग कंपनियों ने अपने जहाजों को दक्षिणी अफ्रीका के लंबे रूट से भेजा जा रहा है। इससे माल की ढुलाई की लागत बढ़ गई है और वैश्विक स्तर पर महंगाई भी बढ़ी है। 

Delhi : शराब घोटाले में ED ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा; केजरीवाल के व्यवहार से ही लग रहा था शराब घोटाले का दोषी
 


अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर किया था हमला-
अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट (international shipping routes) से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाने के लिए ही अमेरिका और ब्रिटेन की सेनाओं ने बीते दिनों यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हवाई हमले भी किए थे। हालांकि इसके बावजूद हूती विद्रोहियों के हमले नहीं रुक रहे हैं। भारत ने भी अरब सागर और अदन की खाड़ी में अपनी नौसेना को तैनात किया हुआ है और युद्धक जहाजों से निगरानी भी बढ़ाई है।