Exchange 2000 Rupee Note

क्या अब भी बदले जा सकते हैं 2 हजार के नोट, जानिये RBI की गाइडलाइन

2000 rupee note update

अब लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या अब दो हजार रुपये के नोट को बदलवा सकते हैं। अगर आपके पास दो हजार रुपये का नोट है और आप उसे बदलना चाहते हैं तो चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं-

2000 rupee note

जिन्हें घर पर दो हजार के नोट मिल रहे हैं, उनके मन में सवाल है कि आखिर वो अब क्या करें। हम आपको आज इसी सवाल का जवाब बता रहे हैं।

बदले जा सकते हैं नोट

दो हजार के नोट अब भी लीगल टेंडर हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से ये जानकारी दी गई है। यानी आपके पास अगर कोई नोट बचा है तो आप उसे बदल सकते हैं।

कैसे बदले जाएंगे नोट?

आप आरबीआई की वेबसाइट पर जाकर एक फॉर्म भी भर सकते हैं, जिसे आपको पोस्ट करना होगा। आप एक बार में 20 हजार रुपये तक एक्सचेंज करवा सकते हैं।