home page

IPL 2024 : काफी समय बाद मैदान में उतरेंगे ऋषभ पंत, फैंस के लिए खुसखबरी

IPL 2024 : बता दें की ऋशभ पंत एक्सीडेंट होने के बाद से ही मैदान में नहीं उतरे जिससे उनके फैंस के दिल में निराशा देखी गयी| परन्तु ऋषभ पंत के मैदान में उतरने की खबर सुन कर अब लोगों के लिए खुशी का ठिकाना नहीं रहा| बता दें की ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की और से खेलेंगे| आइए जानते है पूरी अपडेट निचे खबर में... 

 | 
 IPL 2024 : काफी समय बाद मैदान में उतरेंगे ऋषभ पंत, फैंस के लिए खुसखबरी  

HR NEWS HUB, (ब्यूरो) : इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) जीत के साथ किया। उसने अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु(RCB) पर 6 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। इसके बाद अब चर्चा दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले की हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 3.30 बजे से खेला जाएगा, जहां काफी रोमांच आने की उम्मीद है।

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स (Delhi Capitals and Punjab Kings) जीत के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगाएंगे। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत काफी दिनों बाद क्रिकेट के मैदान पर होंगे, जिन्हें लेकर फैंस में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Passport Update : आपके पासपोर्ट की होने वाली है एक्सपायरी डेट, जानिए रिन्यू करवाने के लिए टिप्स and ट्रिक

हर किसी की नजरें ऋषभ पंत पर होंगी, क्योंकि करीब 14 महीने बाद मैदान पर लौटे हैं, जिनसे काफी उम्मीदें हैं। अब सवाल उठ रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन (Playing XI of Delhi Capitals) क्या रहने वाली है।

IPL के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स (Delhi Capitals and Punjab Kings) के बीच काफी निर्णायक मुकाबले होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें हर हाल में जीत दर्ज करने के लिए मेहनत करेंगी। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के इतिहास में कोई खिताब नहीं जीता है, जिस सूखे को खत्म करने पर भी नजर होगी।

Passport Update : आपके पासपोर्ट की होने वाली है एक्सपायरी डेट, जानिए रिन्यू करवाने के लिए टिप्स and ट्रिक

मुकाबले में सबकी नजरें ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर टिकी होंगी, जो विकेट के पीछे ही नहीं बल्लेबाजी में भी बड़ा किरदार निभाते नजर आएंगे। टीम के मुख्य कोच रिकी पोटिंग भी बड़ी भूमिका निभाते नजर आएंगे। वैसे दिल्ली में बल्लेबाजों की कमी नहीं है। अनुभवी और युवा बल्लेबाजों से टीम भरी पड़ी है।

इसमें पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, यश ढुल, रिकी भुई, जेक फ्रेस, मैकगर्क का नाम शामिल है। टीम में ऑलराउंडर की बात करें तो मिचेल मार्श, ललित यादव और अक्षर पटेल जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। टीम के कप्तान ऋषभ पंत के साथ ट्रिस्टन स्टब्स, शाई हाप, अभिषेक पोरेल और कुमार कुशाग्रा (Abhishek Porel and Kumar Kushagra) विकेट कीपिंग के तौर पर नजर आएंगे। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन क्या रहने वाली है, यह चर्चा भी तेजी से चल रही है।

Passport Update : आपके पासपोर्ट की होने वाली है एक्सपायरी डेट, जानिए रिन्यू करवाने के लिए टिप्स and ट्रिक

पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत(कप्तान और विकेटकीपर) ट्रिस्टन स्टब्स, ललित यादव, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, झाय रिचर्डसन, इशांत शर्मा। इस टीम का आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया गया है। मैच से पहले इसमें कई बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।