home page

IPL 2024 : धोनी ने लगाया सबसे शानदार सिक्स, हवा में गेंद और बाउंड्री के पार

LSG vs CSK : लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने शुक्रवार को खेले गए IPL मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 8 विकेट से हरा दिया. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भले ही ये मैच हार गई, लेकिन दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने चौके-छक्के बरसाकर लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया आइए जानते है पूरी जानकारी खबर में विस्तार से....
 
 | 
IPL 2024 : धोनी ने लगाया सबसे शानदार सिक्स, हवा में गेंद और बाउंड्री के पार 

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : शुक्रवार को खेले गए आईपीएल मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 8 विकेट से हरा दिया भले ही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) मैच हार गई, लेकिन अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने लखनऊ के एकाना स्टेडियम में चौके-छक्के लगाकर मौजूद दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया

शुक्रवार को जब महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने उतरे तो पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी के नारों से गूंज उठा आइए जानते है पूरी जानकारी न्यूज़ में विस्तार से..

Punjab News : पंजाब की संगरूर जेल नुकीले हथियार से हमला, हमले में 2 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

धोनी ने मारा 101 मीटर का शानदार छक्का:
महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपना तूफानी अंदाज दिखाया और शानदार बल्लेबाजी की. महेंद्र सिंह धोनी ने 9 गेंदों में 311.11 की स्ट्राइक रेट से 28 रन बनाए.
इस दौरान धोनी ने तीन चौके और दो छक्के लगाए. इस बीच सोशल मीडिया पर धोनी के एक छक्के की खूब चर्चा हो रही है.

Punjab News : पंजाब की संगरूर जेल नुकीले हथियार से हमला, हमले में 2 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल


धोनी ने ऐसा छक्का मारा कि गेंद आसमान को भेदती हुई स्टेडियम में मौजूद फैंस के बीच जा गिरी. धोनी ने लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) के तेज गेंदबाज यश ठाकुर की गेंद पर 101 मीटर का शानदार छक्का लगाया।


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल:
दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की पारी के आखिरी ओवर में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज यश ठाकुर गेंदबाजी करने आए.
यश ठाकुर के इस ओवर की तीसरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसा छक्का मारा कि गेंद आसमान को भेदती हुई स्टेडियम में मौजूद फैंस के बीच जा गिरी.
महेंद्र सिंह धोनी का यह छक्का 101 मीटर लंबा था. यश ठाकुर ने राउंड द विकेट से गेंद धोनी के रडार में डाली, जिस पर माही ने जोरदार हमला बोला. महेंद्र सिंह धोनी के इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Punjab News : पंजाब की संगरूर जेल नुकीले हथियार से हमला, हमले में 2 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

लखनऊ ने चेन्नई को हराया :
कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक के अर्धशतकों और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की मदद से लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ आठ विकेट से आसान जीत दर्ज की।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) ने 6 गेंद शेष रहते दो विकेट पर 180 रन बनाकर जीत हासिल कर ली.
केएल राहुल ने 82 रन की पारी खेली जबकि डी कॉक ने 54 रन की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 134 रन जोड़े. इस जीत के साथ, लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के सात मैचों में चार जीत से आठ अंक हो गए हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के भी सात मैचों में आठ अंक हैं।
हालांकि, बेहतर नेट रन रेट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) तीसरे स्थान पर है जबकि लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) पांचवें स्थान पर है।

Punjab News : पंजाब की संगरूर जेल नुकीले हथियार से हमला, हमले में 2 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल