home page

DC vs CSK : धोनी ने बनाया आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड, लगाया अनोखा शतक रचा इतिहास

IPL 2024 DC vs CSK : दोस्तों बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2024 की पहली हार मिल गई है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई को महेंद्र सिंह धोनी (Mahender Singh Dhoni) की विस्फोटक पारी भी जीत नहीं दिला पाई। उन्होंने 16 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली। दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर (David Warner) और ऋषभ पंत (rishabh pant) ने अर्धशतक लगाया आइए जानते है पूरी जानकारी न्यूज़ में विस्तार से...
 
 | 
DC vs CSK : धोनी ने बनाया आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड, लगाया अनोखा शतक रचा इतिहास 

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का खाता खुल गया है। डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y.S.C. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) पर खेलते गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 20 रन से हराया।

दिल्ली की पहली जीत के साथ ही चेन्नई की यह सीजन (season) में पहली हार है। टॉस जीतने के बाद पहले खेलते हुए दिल्ली ने 5 विकेट पर 191 रन बनाए। चेन्नई की शुरुआत खराब रही और पूरी कोशिश के बाद भी टीम 6 विकेट पर 171 रन ही बना सकी। सीजन में पहली बार बैटिंग करने उतरे धोनी ने 16 गेंद पर 37 रन बनाए। दिल्ली ने 2021 सीजन के बाद चेन्नई को हराया है आइए जानते है पूरी जानकारी न्यूज़ में....

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाओं का प्रकोप, IMD ने किया अलर्ट जारी

 
मनोरंजन किया। महेंद्र सिंह धोनी ने 16 गेंदों में 37 रनों की तूफानी पारी खेली. 42 साल के माही ने 231.25 की कातिलाना स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 4 चौके और 3 छक्के लगाए. इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 'अनोखा शतक' लगाकर इतिहास रच दिया है.

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाओं का प्रकोप, IMD ने किया अलर्ट जारी


महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास :

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इतिहास में 19वें और 20वें ओवर में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. आईपीएल के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी से पहले कोई भी बल्लेबाज ये बड़ा रिकॉर्ड नहीं बना पाया है.

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाओं का प्रकोप, IMD ने किया अलर्ट जारी

बल्लेबाजों की इस खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज (westindies) के बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) का नाम आता है। कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल के इतिहास में 19वें और 20वें ओवर में 57 छक्के लगाए हैं. इस लिस्ट में धोनी ने कीरोन पोलार्ड पर 43 छक्कों की बढ़त बना रखी है।

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के (19वें और 20वें ओवर में) :

1. महेंद्र सिंह धोनी - 100 छक्के

2. कीरोन पोलार्ड- 57 छक्के

3. एबी डिविलियर्स- 55 छक्के

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाओं का प्रकोप, IMD ने किया अलर्ट जारी

4. हार्दिक पंड्या- 55 छक्के

5. आंद्रे रसेल- 51 छक्के

6. रवीन्द्र जड़ेजा - 46 छक्के

चेन्नई सुपर किंग्स 20 रनों से मैच हार गई :

बता दें कि रविवार को विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) में खेले गए आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की टीम ने पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 20 रनों से हरा दिया.

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाओं का प्रकोप, IMD ने किया अलर्ट जारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए और चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य रखा. लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन ही बना सकी.

धोनी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया :

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के तेज गेंदबाज खलील अहमद (21 रन पर दो विकेट) ने चेन्नई सुपर किंग्स को शुरुआती झटका दिया जिससे टीम उबर नहीं पाई. इस सीजन में सीएसके की तीन मैचों में यह पहली हार है।

इस सीजन में जब महेंद्र सिंह धोनी पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे तो दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. महेंद्र सिंह धोनी ने आते ही मुकेश कुमार (21 रन पर 3 विकेट) पर चौका जड़कर शुरुआत की.

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाओं का प्रकोप, IMD ने किया अलर्ट जारी

इसके बाद उन्होंने 16 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों की मदद से नाबाद 37 रन बनाकर दर्शकों का मनोरंजन किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके क्योंकि जब वह क्रीज पर आए तो टीम को 23 गेंदों में जीत के लिए 72 रनों की जरूरत थी.