home page

Zodiac Lucky Colour : राशि के मुताबिक़ रंग भी है आपकी जिन्दगी से जुड़ा, रंग के आधार पर करें ये कार्य

Lucky Colour : बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में केवल 12 राशियों को माना गया है हर एक राशी का अलग-अलग महत्व होता है और ख़ास बात यह है कि राशी के मुताबिक़ जो आपका रंग है आप उससे पहनते हो तो वो आपके लिए बहुत अच्छा और शुभ वृदि प्रदान करेगा ऐसे में यदि आप अपनी राशि के अनुसार अपने लिए रंग का चुनाव करते हैं तो इससे आपको जीवन में कई सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं आइए जानते है पूरी जानकारी न्यूज़ में विस्तार से..
 
 | 
 Zodiac Lucky Colour : राशि के मुताबिक़ रंग भी है आपकी जिन्दगी से जुड़ा, रंग के आधार पर करें ये कार्य 

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : Lucky color According Rashi ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) के मुताबिक, जातक के जन्म के अवसर पर ग्रहों की स्थिति का अध्ययन करने के बाद उसकी राशि निर्धारित की जाती है हर एक राशी का अलग-अलग महत्व होता है और ख़ास बात यह है कि राशी के मुताबिक़ जो आपका रंग है आप उससे पहनते हो तो वो आपके लिए बहुत अच्छा और शुभ वृदि प्रदान करेगा राशि के आधार पर व्यक्ति के लिए नाम भी चुना जाता है।

इसके साथ ही व्यक्ति की राशि से उसके लिए लकी रंग का चुनाव भी किया जा सकता है। माना जाता है कि राशि के अनुसार चुना गया रंग व्यक्ति को लाभ पहुंचा सकता है आइए जानते है पूरी जानकारी न्यूज़ में विस्तार से,,,

Senior Citizen Loan : यदि आपकों भी चाहिए 60 साल की उम्र में लोन, तो रखें इन बातों का ध्यान

1. मेष राशि
मेष राशि, राशि चक्र की प्रथम राशि है। मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है। ऐसे में इस राशि के लिए शुभ  रंग लाल को माना गया है। यह रंग प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है।

2. वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के स्वामी शुक्र होते हैं। इस राशि का शुभ रंग सफेद माना गया है। इसके अलावा हल्का नीला रंग भी वृषभ राशि के जातकों को लिए अच्छा माना गया है। यह दोनों ही रंग सुख व शांति प्रदान करने वाले रंग माने गए हैं।

Senior Citizen Loan : यदि आपकों भी चाहिए 60 साल की उम्र में लोन, तो रखें इन बातों का ध्यान

3. मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इसलिए इस राशि के लोगों के लिए हरा रंग बहुत शुभ माना गया है। माना जाता है कि यह रंग बुद्धि, हृदय और मन में सकारात्मक भाव उत्पन्न करता है। यदि मिथुन राशि के जातक इस रंग को धारण करते हैं, तो इसे शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

4. कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा माने गए हैं। चंद्रमा मन और मन की भावनाओं को नियंत्रित करने का काम करता है। ऐसे में सफेद रंग पहनने से कर्क राशि वालों को अपने जीवन में फायदा देखने को मिल सकता है।

Senior Citizen Loan : यदि आपकों भी चाहिए 60 साल की उम्र में लोन, तो रखें इन बातों का ध्यान

5. सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य होते हैं। सिंह राशि वालों के लिए  लाल, संतरी, पीला और सुनहरा आदि रंग उत्तम माना गया है। यदि सिंह राशि के जातक लाल रंग के कपड़े पहनकर सूर्य देवता की पूजा करते हैं तो, इससे आपके सभी काम बनने लगते हैं।

6. कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। ऐसे में कन्या राशि के जातकों के लिए भी हरे रंग को शुभ माना जाता है। इस रंग को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। ऐसे में इस रंग का इस्तेमाल करने से आपके भाग्य में वृद्धि हो सकती है।

Senior Citizen Loan : यदि आपकों भी चाहिए 60 साल की उम्र में लोन, तो रखें इन बातों का ध्यान

7. तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। ऐसे में तुला राशि के जातकों के लिए गुलाबी और हल्का नीले रंग को बहुत शुभ माना गया है। इस रंग को धारण करने से जीवन में सुख, शांति और संतोष बना रहता है।

8. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल होते हैं। इस राशि के लोगों के लिए लाल और मैरून रंग को बहुत शुभ माना गया है। ऐसे में इस राशि के जातकों को ज्यादा से ज्यादा इस रंग का प्रयोग करना चाहिए।

Senior Citizen Loan : यदि आपकों भी चाहिए 60 साल की उम्र में लोन, तो रखें इन बातों का ध्यान

9. धनु राशि

इस राशि के स्वामी बृहस्पति होते हैं। इस राशि के लोगों के लिए पीले रंग का प्रयोग करना बेहतर माना गया है। यह रंग मन में सुख और शांति का अनुभव करवाता है।

10. मकर राशि


इस राशि का स्वामी शनि देव होते हैं। ऐसे में मकर राशि का शुभ रंग काला या फिर गहरा नीला माना जाता है। इसके साथ ही मैरून रंग भी मकर राशि के लोगों के लिए बेहतर माना गया है। इसके इस्तेमाल से आपको जीवन में बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

Senior Citizen Loan : यदि आपकों भी चाहिए 60 साल की उम्र में लोन, तो रखें इन बातों का ध्यान

11. कुंभ राशि


कुंभ राशि के स्वामी भी शनि ग्रह ही हैं। ऐसे में इस राशि के लिए भी काला या गहरा नीला रंग अच्छा माना जाता है। इस रंग को धारण करने से आपके काम बनने लगते हैं।

12. मीन राशि

आखिरी राशि यानी मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति होते हैं। इसलिए मीन राशि के लोगों के लिए पीला रंग बहुत शुभ होता है। यह रंग आपके जीवन में शुभता लेकर आता है। इसलिए इस रंग का अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें।

Senior Citizen Loan : यदि आपकों भी चाहिए 60 साल की उम्र में लोन, तो रखें इन बातों का ध्यान