home page

Aaj Ka Rashifal : इन राशि वालो की चमकेगी किस्मत, आएगा खूब पैसा, जानिए आज का राशिफल

Horoscope Today : आईए जानते हैं राशिफल 20 दिसंबर दिन बुधवार को चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश होने जा रहा है जिसकी वजह से गुरुवार और चंद्रमा एक दूसरे से 12वीं घर में प्रवेश करेंगे जिसका लाभ कर्क तुला समेत कई राशियों को मिलने वाला है वहीं कुछ राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ उसके पढ़ना पड़ सकता है आईए जानते हैं बुधवार का दिन कैसे हैं इन राशियों के लिए खास...
 | 
Aaj Ka Rashifal : इन राशि वालो की चमकेगी किस्मत, आएगा खूब पैसा, जानिए आज का राशिफल

Hryana News Hub : राशिफल के अनुसार, आज यानी 20 दिसंबर, बुधवार का दिन का सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जहां कुछ राशियों के लिए आज का दिन शानदार गुजरने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ेगा। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)


आज का दिन अच्छा रहेगा, आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। विरोधी भी आपके पक्ष में नजर आएंगे, जिस कारण आपका हर काम सहजता से पूर्ण होने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)


आज का दिन आपका अच्छा रहेगा कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप कोई पुराना कार्य छोड़ सकते हैं। किसी नए कार्य की शुभारंभ और लंबी पार्टनरशिप कार्यक्षेत्र में हो सकती है, जिस कारण आर्थिक स्थिति में सुधार मिलेगा। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कपड़े और ज्वेलरी आदि खरीद सकते हैं। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज किसी कार्य विशेष के लिए बाहरी यात्रा पर जा सकते हैं, हालांकि कार्य के पूर्ण होने में संदेह है। वाहन आदि के चलते समय सावधानी रखें, वाणी पर संयम रखें। आज आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है। परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। बच्चों और पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप और आपका परिवार मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी पार्टनर धोखा दे सकते हैं। कोई बड़ा लेनदेन आज न करें। परिवार में पत्नी से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप जिस कार्य के विषय में पिछले कुछ दिनों से विचार कर रहे हैं, आज आपका वह कार्य पूर्ण होने वाला है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। परिवार में मतभेद दूर होंगे। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी आर्थिक लाभ से आज आप और आपका परिवार लाभान्वित होने वाला है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा काम आज आपको मिल सकता है, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद खत्म होंगे। परिवार के लोगों का स्नेह और प्यार आपको मिलने वाला है।

 तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। पत्नी बच्चों के साथ आज आपका समय अच्छा बीतने वाला है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपका सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात सफलता का मार्ग खोलेगी। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, कोई नया मकान या वाहन आदि आज खरीद सकते हैं। परिवार में माहौल शानदार रहेगा, आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी लंबी यात्रा पर परिवार के लोगों के साथ जा सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप परिवार में किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं, जिससे परिवार में मतभेद दूर होकर आपसी सामंजस्य से बढ़ेगा। इस कारण परिवार में सम्मान मिलने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश करने का मन आप बना सकते हैं, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, कोई नया वाहन खरीदने का मन बन सकता है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा देने वाला है। कोई पुराना रुका हुआ काम आज आपका पूरा हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही किसी नए कार्य की बड़ी योजना आप अपने मित्र और पार्टनर  के साथ मिलकर बना सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज कोई नया वाहन या मकान का सौदा आप कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण बिगड़ सकता है, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आपको बड़ी सफलता आज मिल सकती है। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मान सम्मान बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका अपने मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है, बड़ा ऑफर आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।


डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी