home page

Aaj Ka Rashifal : आज शिवरात्रि के दिन इन राशि वालों पर शिव का रहेगा हाथ, जानिए सभी राशियों का राशिफल

Today's Horoscope 8 March 2024 : आज 8 मार्च शिवरात्रि के दिन मिथुन, कर्क और कुंभ राशि वालों पर आज शिव का हाथ रहेगा। आपको बता दें कि आज मिथुन, कर्क और कुंभ राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। ऐसे में आइए नीचे आर्टिकल में जानते है सभी राशियों का राशिफल.

 | 
Aaj Ka Rashifal : आज शिवरात्रि के दिन इन राशि वालों पर शिव का रहेगा हाथ, जानिए सभी राशियों का राशिफल

HARYANA NEWS HUB : आज चंद्रमा का गोचर श्रवण उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र से होगा। चंद्रमा इन दोनों नक्षत्रों से चलते हुए आज शनि की दोनों राशियों मकर और कुंभ पर संचार करेंगे। ऐसे में आज चंद्र मंगल युति से पहले धन योग फिर शशि आदित्य योग निर्मित होगा। इस पर आज महाशिवरात्रि के दिन शिव योग भी बना हुआ है जिससे शिव कृपा का लाभ आज मिथुन, कर्क, कुंभ समेत कई राशियों को मिल रहा है। आइए जानते हैं आज मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

​मेष राशि(Aries Horoscope ) :

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए रचनात्मक क्षमता से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके मन में आज कई बेहतरीन विचार आएंगे जो आपको आगे ले जाएंगे। आपका नाम और सम्मान भी आज बढेगा। आपके परिचय क्षेत्र का आज विकास होगा। बिजनेस में कुछ नए प्रयोग करेंगे जिससे सफलता आपके कदम चूमेंगे। आप अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में चल रही गिरावट को लेकर चिंतित रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और आपके दोस्तों की संख्या भी बढ़ेगी। आपको पैसे कमाने के कई रास्ते मिलेंगे। सलाह है कि किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें।

Mahindra की चम-चमाती XUV500 दगडा पर्फोरम्स के साथ मात्र 7 लाख में

​वृषभ राशि( Taurus Horoscope ) :

आज का दिन वृषभ राशि के लिए थोड़ा सुस्त रह सकता है। वैसे आज श्रद्धा भक्ति में आपका रमा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। कुछ नए लोगों से मिलकर आपको खुशी मिलेगी। लेकिन सलाह है कि कार्यस्थल पर आप संयम और समझदारी से काम लें नहीं तो अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो सकता है। आपको किसी की सलाह मानकर गलत तरीके से पैसा कमाने से बचना होगा, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। लेन-देन के मामलों में आपको सावधान रहना होगा। वरिष्ठ सदस्यों से बात करें और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें।

​मिथुन राशि( gemini horoscope ) :

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों ने अगर पहले पैसा लगाया है तो वे इसमें अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को नया पद मिल सकता है और किसी पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा सकता है।

आपको किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आपके कुछ शत्रु आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन बुद्धि कौशल से आप उन्हें मात देने में सफल होंगे। आज आपका मन धर्म अध्यात्म की ओर रमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मंदिर अथवा किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।

Woman's Day : जानिए भारत का ऐसी बिरादरी, जहाँ पर पुरुषों का नही बल्कि महिलाओं का है राज

​कर्क राशि( Cancer Horoscope ) :

आज का दिन कर्क राशि के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह दूर होगी। संतान से संबंधित आपकी कोई चिंता आज दूर होगी। किसी काम के लिए आपको अपनों से मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा और किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आपको आज दोस्तों और संबंधियों से सहयोग और लाभ मिलेगा इसलिए कोई उलझन है तो इनसे बात शेयर कर सकते हैं। लव लाइफ में आज प्रेमी की ओर से आपको खुशी मिलेगी। रोमांटिक शाम का आनंद ले सकते हैं।

​सिंह राशि( leo horoscope ) :

आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए उन्नति वाला रहेगा। लव लाइफ में अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे और उनके लिए कुछ कपड़े और आभूषण भी खरीद सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों पर काम का दबाव रहने से इन्हें मानसिक परेशानी हो सकती है। लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी रहेगी।

किसी कानूनी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की जरूरत हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज संभलकर बोलना चाहिए नहीं तो लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। संतान के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।

Woman's Day : जानिए भारत का ऐसी बिरादरी, जहाँ पर पुरुषों का नही बल्कि महिलाओं का है राज

​कन्या राशि( Virgo Horoscope ) :

आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए खर्चीला रहेगा। अगर आप कारोबार में मंदी को लेकर परेशान थे तो आपको राहत मिलेगी। किसी भी महत्वपूर्ण काम को कल के लिए न टालें, नहीं तो बाद में आपको इसमें परेशानी हो सकती है। अगर आप कोई जोखिम भरा काम करेंगे तो इससे आपको नुकसान होगा, इसलिए आज आपको जोखिम लेने से बचना चाहिए। आज धर्म कर्म में आपकी आज रुचि रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज आप प्रगति करेंगे। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी।

तुला राशि( libra horoscope ) :

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी और अनुकूल रहेगा। कोई नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना होगा वैसे आज आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। यदि आपका कोई पैसा डूब गया है तो वह भी आपको मिल सकता है।

आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को किसी को पार्टनर बनाने से आज बचना चाहिए। एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और सहयोग बना रहेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।

Woman's Day : जानिए भारत का ऐसी बिरादरी, जहाँ पर पुरुषों का नही बल्कि महिलाओं का है राज

​वृश्चिक राशि( scorpio horoscope ) :

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, अगर आप व्यवसाय से जुड़ी कुछ योजनाएं बनाएंगे तो आपको उसका आज अच्छा फायदा मिलेगा। आपको अपनी कला और अनुभव का भी आज लाभ मिलने वाला है। जो लोग नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं उन्हें बेहतर मौका मिल सकता है। जल्दबाजी में कोई भी काम करने से आपको बचना होगा। यदि आप किसी निवेश संबंधी योजना में पैसा लगाते हैं तो आपको इससे अच्छा मुनाफा मिलेगा। आप अपने मन में चल रही किसी समस्या के बारे में अपने माता-पिता से बात कर सकते हैं जिससे आपको उनका समाधान मिलेगा। किसी संबंधी के कारण आपका मूड खराब हो सकता है।

​धनु राशि( sagittarius horoscope ) :

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों की मदद से धन संबंधी किसी भी समस्या से आसानी से बाहर निकल आएंगे। आज का दिन व्यापार में उन्नति वाला रहेगा। आपके आसपास का वातावरण खुशनुमा रहेगा, जिससे प्रसन्नता बनी रहेगी। आध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पूजा, भजन, कीर्तन आदि कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। किसी शुभ और सामाजिक कार्य में आप धन भी खर्च करेंगे।

Mahindra की चम-चमाती XUV500 दगडा पर्फोरम्स के साथ मात्र 7 लाख में

​मकर राशि( Capricorn Horoscope ) :

स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार करने वाले लोगों को मुनाफा कम और परिश्रम अधिक रहेगा। अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन बहुत सावधानी से चलाएं, जोखिम से आपको बचना चाहिए। परिवार में किसी विवाद पर आपको गुस्सा नहीं करना चाहिए और शांति से सोच विचार करके सही निर्णय लेना होगा। संपत्ति संबंधी किसी विवाद में आपकी जीत हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आज आपको घर के बड़ों से सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। पिता और पैतृक संपत्ति का आप लाभ ले पाएंगे।

​कुंभ राशि( Aquarius Horoscope ) :

आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए ख़ुशियों भरा रहेगा। जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको आज किसी की मदद मिल सकती है जिससे आपकी समस्या का समाधान होगा। कार्यक्षेत्र में आज सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। मन आपका धर्म दर्शन की ओर रमा रहेगा। किसी नई योजना में पैसा लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलने की संभावना बहुत कम है।

Mahindra की चम-चमाती XUV500 दगडा पर्फोरम्स के साथ मात्र 7 लाख में

​मीन राशि( pisces horoscope ) :

मीन राशि के लिए सितारे कहते हैं कि, रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको आय के कुछ नए स्रोत भी मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आप कोई नई जमीन, वाहन, मकान आदि खरीदने की योजना बना रहे है तो उसमें भी आपको अच्छा फायदा मिल सकता है।

भाग्य का साथ मिलने से आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिलती रहेंगी, जिससे आपके आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहेगा और अगर आप किसी काम को लेकर तनाव में थे, तो वह भी आज दूर हो जाएगा। आज आप वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल देखेंगे साथ ही जीवनसाथी के साथ किसी मंदिर अथवा तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं।