home page

Aaj Ka Rashifal 31 March 2024 : आज का दिन इन 4 राशि के जातकों के लिए रहेगा शुभ, जानिए मेष राशि से लेकर मीन राशि तक का राशिफल

today's Horoscope 31 March : आज इस महीने का यानी मार्च महीने का आज आखिरी दिन है। और आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है ये सब हम आपको इस खबर के जरिए आपको बताएंगे। आपको बता दें कि आज का  दिन इन राशि के जातकों के लिए शुभ माना गया है। ऐसे में आइए नीचे आर्टिकल में जानते है 12 राशियों के राशिफल के बारे में।

 | 
Aaj Ka Rashifal 31 March 2024 : आज का दिन इन 4 राशि के जातकों के लिए रहेगा शुभ, जानिए मेष राशि से लेकर मीन राशि तक का राशिफल

HR NEWS HUB (ब्यूरो) : आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र(Vedic Astrology) में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज 31 मार्च 2024, दिन रविवार है। ये दिन सूर्य देव जी को समर्पित माना जाता है। इस दिन इनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में आइये जानते हैं कि आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। 

मेष राशिफल(aaj ka mesh rashifal) : रविवार का दिन मेष राशि वालों के लिए ठीक रहेगा। बिजनेस भी अच्छा चलेगा, दोपहर बाद कुछ हानि हो सकती है। छात्रों और युवाओं के लिए आज मेहनत का दिन है। घर में बड़ों के साथ समय गुजारें, उनको अच्छा लगेगा। दोस्तों के साथ शाम को घूमने का प्लान बनाएंगे।


वृष राशिफल(today's taurus horoscope) : महीने का आखिरी दिन वृष राशि वालों के लिए निम्न से मध्यम रहेगा। सेहत में थोड़ा सा बदलाव हो सकता है, तबीयत नरम रह सकती है। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से अनबन हो सकती है। शाम को पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। 

Chanakya Niti : गैर मर्द की और फटाक से आकर्षित हो जाती है ऐसी महिलाएं, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

मिथुन राशिफल(aaj ka  mithun rashifal) : मिथुन राशि वालों के लिए दिन मिला जुला रहेगा। बिजनेस मध्यम रहेगा। कहीं पर निवेश कर रहे हैं तो समय ठीक है। छात्रों के लिए मेहनत का दिन है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज खुशखबरी मिल सकती है। सेहत नरम रहेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

कर्क राशिफल(aaj ka  kark rashifal) : कर्क राशि वालों के लिए 31 मार्च का दिन मिला जुला रहेगा। काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। खान पान का ध्यान रखें, पेट खराब हो सकता है। महिलाएं आज बहुत थकान महसूस करेंगी। ऑफिस नहीं जाना तो घर में परिवार के साथ समय गुजारें।

Chanakya Niti : गैर मर्द की और फटाक से आकर्षित हो जाती है ऐसी महिलाएं, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

सिंह राशिफल(aaj ka singh rashifal) : रविवार का दिन  सिंह राशि वाले लोगों के लिए मध्यम रहेगा। काम के सिलसिले में बाहर जाना हो सकता है।  छात्र पढ़ाई के लिए बाहर जा सकते हैं। शाम को किसी रिश्तेदार का घर पर आना हो सकता है। परिवार में सब ठीक रहेग।

कन्या राशिफल(aaj ka kanya rashifal) : कन्या जातकों के लिए 31 मार्च का दिन कुछ तनाव भरा रह सकता है।  छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। बिजनेस में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें।

तुला राशिफल(aaj ka tula rashifal) : रविवार का दिन सही रहेगा। इन जातकों का बिजनेस ठीक चलेगा। नौकरी में कुछ परेशानियां आ सकती है। काम के सिलसिल में बाहर जाना हो सकता है। लव लाइफ बढ़िया चलेगी। सेहत नरम रहेगी, ध्यान रखें। घर में किसी बच्चे को चोट लग सकती है, ध्यान रखें।

Chanakya Niti : गैर मर्द की और फटाक से आकर्षित हो जाती है ऐसी महिलाएं, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

वृश्चिक राशिफल(aaj ka vrishchik rashifal) : वृश्चिक राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा है। युवा वर्ग अपने काम पर फोकस रखें। बिजनेस ठीक चलेगा। सेहत को लेकर सजग रहें, खासकर बुजुर्गों की। महिलाएं किचन में सावधानी से काम करें।


धनु राशिफल(aaj ka dhanu rashifal) : धनु राशि वालों के लिए दिन बढ़िया है। कारोबार ठीक रहेगा। आज किसी को पैसा उधार नहीं दें, फंस सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ तनाव हो सकता है। लव लाइफ ठीक चलेगा।

मकर राशिफल(aaj ka makar rashifal) : 31 मार्च का दिन मकर जातकों के लिए मध्यम रहेगा। छात्र मस्ती के साथ पढ़ाई करेंगे।  शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे। लव लाइफ ठीक चलेगी। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।  लाइफ पार्टनर की सेहत बिगड़ सकती है।

Chanakya Niti : गैर मर्द की और फटाक से आकर्षित हो जाती है ऐसी महिलाएं, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

कुंभ राशिफल(aaj ka kumbh rashifal) : कुंभ जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा।  छात्र आज मेहनत करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। घर में बड़ों की सेहत का ध्यान रखें। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी जो अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन  ठीक रहेगा।

मीन राशिफल(aaj ka meen rashifal) : मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा है। आज घर में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। किसी रिश्तेदार  के यहां से कार्यक्रम का बुलावा आ सकता है। छोटे व्यापारियों को लाभ हो सकता है। संतान की तरफ से परेशान रहेंगे।