home page

Aaj Ka Rashifal 27 March 2024 : आज इन राशि वालों के लिए दिन कि शुरुआत दुख से होगी, जानिए 12 राशियों का राशिफल

today's Horoscope 27 March : आज 27 मार्च बुधवार का दिन है। और आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए दुख भरा रहने वाला है तो वही कुछ राशि वालों का काम बिना रुकावट के पूरा होगा। ऐसे में आइए नीचे आर्टिकल में जानते है कि आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

 | 
Aaj Ka Rashifal 27 March 2024 : आज इन राशि वालों के लिए दिन कि शुरुआत दुख से होगी, जानिए 12 राशियों का राशिफल

HR NEWS HUB (ब्यूरो) : आपको बता दें कि बुधवार को वृष, मिथुन और कुंभ राशि वालों के दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। कर्क राशि वालों का कोई खास काम बिना रुकावट पूरा हो जाएगा। बिजनेस में कुछ नया करना चाहते हैं तो दिन अच्छा रहेगा। तुला राशि वालों को नौकरी में नई संभावना मिलेगी। वृश्चिक राशि वालों के बिजनेस के कामों में रुकावटे आ सकती हैं। मीन राशि के नौकरपेशा लोगों को लापरवाही से परेशानी हो सकती है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ठीकठाक दिन रहेगा।

मेष : पॉजिटिव : परिवार जनों की खुशहाली के लिए कुछ खर्च करना बेहतर रहेगा। युवा वर्ग अपनी पहली इनकम मिलने से बहुत प्रसन्न रहेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा। निवेश करने जैसी गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी।


नेगेटिव : अपना मनोबल बनाए रखें तथा नकारात्मक परिस्थितियों को बहुत ही सहज और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यतीत करने की वजह अभी कार्यप्रणाली और अधिक बेहतर करने में समय लगाएं।


व्यवसाय : बिजनेस में चुनौतियां और परेशानियां रहेंगी, लेकिन सूझबूझ और अच्छे फैसलों से काफी हद तक समस्याएं सुलझा लेंगे। कर्मचारियों के सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। आपको उचित समाधान मिल सकता है।


लव : पारिवारिक लोगों के साथ समय व्यतीत करना सुकून भरा तथा तनाव मुक्त रखेगा। युवाओं का प्रेम संबंधों के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।


स्वास्थ्य : ज्यादा मेहनत की वजह से तनाव व कमजोरी महसूस हो सकती हैं। सर्वाइकल तथा नसों में खिंचाव जैसी समस्या भी परेशान करेगी।


भाग्यशाली रंग : बादामी, भाग्यशाली अंक: 3

Youtube पर विडियो देख कर सिखा नोट बनाना, छाप दिए 24 लाख के नकली नोट, पुलिस ने किया जब्त

वृष : पॉजिटिव : दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद होगी। उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। खासतौर पर महिलाओं के लिए दिन बहुत ही अनुकूल व्यतीत होगा। पिछले काफी समय से चल रही कोई चिंता दूर होगी। परंतु दूसरों पर ज्यादा ध्यान देने के बजाय अपने कार्यों को व्यवस्थित करें।


नेगेटिव : किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जिसकी वजह से मन मस्तिष्क में कुछ तनाव रहेगा। व्यर्थ की उलझन में पड़कर अपना समय बर्बाद ना करें। राजनैतिक और सामाजिक गतिविधियों से दूरी बनाकर ही रखें।


व्यवसाय : कामकाज को लेकर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, लेकिन पब्लिक डीलिंग करते वक्त क्लाइंट के साथ विवाद में नुकसान हो सकता है। आय और व्यय में समानता रहेगी। सरकारी सेवारत लोगों को मन मुताबिक अथॉरिटी मिलेगी।


लव : आपको जीवन साथी तथा परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं।


स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें तथा अपना रेगुलर मेडिकल चेकअप कराएं और अच्छे डॉक्टर से सलाह लें।
भाग्यशाली रंग : गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 1

मिथुन : पॉजिटिव : दिन की शुरुआत अच्छी होगी। इसलिए अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान दें और उन पर तुरंत काम शुरू कर दें, लक्ष्य प्राप्ति में भाइयों का भी बखूबी सहयोग प्राप्त होगा। ज्ञान:विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनेगी। तथा पढ़ाई में भी मन लगेगा।


नेगेटिव : दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करे तथा गुस्से और आवेश जैसी स्थिति से भी दूर रहें। क्योंकि किसी प्रकार की वाद:विवाद व लड़ाई:झगड़े होने के आसार बन रहे हैं। अत्यधिक क्रोध व कटु वाणी पर भी नियंत्रण रखना आवश्यक है।


व्यवसाय : आज व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ रुकावटें आने से चिंता रहेगी। परंतु अपना मनोबल बनाए रखें। अपनी महत्वपूर्ण योजना पर ध्यान देना, उस पर काम शुरू करना आपको अपने लक्ष्य की निकट ले जाएगा। ऑफिस में किसी सहयोगी की मदद से आप अपना टारगेट पूरा कर देंगे।


लव : दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परंतु युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने अध्ययन व करियर के साथ कोई समझौता ना करें।


स्वास्थ्य : गले में किसी प्रकार का इन्फेक्शन व खांसी, जुकाम रहे सकता है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।


भाग्यशाली रंग : केसरिया, भाग्यशाली अंक: 9

Youtube पर विडियो देख कर सिखा नोट बनाना, छाप दिए 24 लाख के नकली नोट, पुलिस ने किया जब्त

कर्क : पॉजिटव : अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन को आत्मसात करना आपको सफलता देगा तथा अपने विचारों को भी प्राथमिकता दें। चुनौतियों से घबराने की बजाय डटकर सामना करें। आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में भी सुकून भरा समय व्यतीत होगा।


नेगेटिव : आकारण ही किसी छोटी सी बात पर घर में वाद:विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शांति पूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। बच्चों पर ज्यादा अनुशासन लगाना उचित नहीं है इससे उनकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है।


व्यवसाय : बिजनेस में नए काम की शुरुआत के लिए बहुत अच्छा समय है, कोशिश करते रहें। कोई महत्वपूर्ण काम भी आज बिना रुकावट पूरा हो जाएगा। परंतु अपने कार्य की रफ्तार बढ़ाने की भी जरूरत है। नौकरी में मनोरोग गुण कार्यभार मिलेगा।


लव : किसी पुराने मित्र से अचानक ही मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। विवाहित जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों में ही अनुकूलता रहेगी।


स्वास्थ्य : गुस्सा और तनाव जैसे नकारात्मक स्थितियों से अपना बचाव रखें। कुछ समय आत्म मनन में भी व्यतीत करें।


भाग्यशाली रंग : गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5

सिंह : पॉजिटिव : अपने किसी विशेष लक्ष्य के प्रति चल रहे प्रयासों की सफलता मिलने वाली है। सुख-सुविधा संबंधी सामान की खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। आपका सहज स्वभाव समाज में आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगा। और आप सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे।


नेगेटिव : नजदीकी मित्रों तथा भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें, क्योंकि ज्यादा कटुता आने की आशंका लग रही है। साथ ही आर्थिक गतिविधियों पर भी ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है। व्यर्थ की आवाजाही से परहेज करें, क्योंकि इसमें समय नष्ट होने के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा।


व्यवसाय : फाइनेंस संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों पर भरोसा ना करके सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें तथा निर्णय भी स्वयं ही ले। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन व सलाह के लिए उपयोगी साबित होगी।


लव : पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी। माहौल खुशनुमा बनाने के लिए कुछ मनोरंजन व उपहार देने संबंधी कार्यक्रम बनाएं।


स्वास्थ्य : एसिडिटी या किसी इंफेक्शन की वजह से पेट में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।


भाग्यशाली रंग : लाल, भाग्यशाली अंक: 9

Youtube पर विडियो देख कर सिखा नोट बनाना, छाप दिए 24 लाख के नकली नोट, पुलिस ने किया जब्त

कन्या : पॉजिटिव : कोई भी काम प्लानिंग से करना तथा सकारात्मक सोच रखना आपकी कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर बनाएगा। दोपहर बाद ग्रह स्थिति कुछ अनुकूल रहेगी। तथा कार्यों में गति आएगी। किसी नजदीकी संबंधी के यहां जाने का भी निमंत्रण मिलेगा।


नेगेटिव : भावनाओं में बहकर किसी के साथ भी जल्दबाजी में कोई प्रॉमिस ना करें। वरना लोग आपके इस स्वभाव का नाजायज फायदा उठा सकते हैं। बच्चों को उनके मन मुताबिक कार्यों में कुछ समय अवश्य व्यतीत करने दे। इससे उनका बौद्धिक विकास बेहतरीन तरीके से होगा।


व्यवसाय : व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर अभी से जुड़े क्षेत्रों में बेहतरीन स्थिति बनी रहेगी। बीमा एजेंट अपना टारगेट पूरा करने में सक्षम रहेंगे। ऑफिशियल गतिविधियां आपके मन मुताबिक तरीके से व्यवस्थित हो जाएंगी।


लव : घर का माहौल सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।


स्वास्थ्य : बदलते मौसम से की वजह से त्वचा संबंधी कोई एलर्जी परेशान कर सकती है। ज्यादा पोलूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें।


भाग्यशाली रंग : लाल, भाग्यशाली अंक: 6

तुला : पॉजिटिव : समय कुछ मिले-जुले परिणाम बना रहेगा। किसी पारिवारिक समस्या के समाधान में आपका विशेष योगदान रहेगा। समाज व रिश्तेदारों में आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व व सरल स्वभाव की वजह से मान:प्रतिष्ठा बनी रहेगी। परंतु उसे बेहतरीन बनाना आपका काम है।


नेगेटिव : जमीन-जायदाद से संबंधित कागजी कार्यवाही को बहुत अधिक ध्यान से करें। कोई धोखा होने की आशंका हैं। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह:मशवरा कर ले। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें।


व्यवसाय : व्यवसाय के विस्तार संबंधी कुछ योजनाएं बनी है, तो आज उस कार्य को गंभीरता से अंजाम दें। इसके बेहतरीन रिजल्ट प्राप्त होंगे। नौकरी में भी नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है। उच्च अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा।


लव : विपरीत लिंगी मित्रों से मर्यादित दूरी बनाकर रखें। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। प्रेमी:प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।


स्वास्थ्य : किसी चिंता की वजह से नींद ना आने जैसी शिकायत रहेगी। ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें।


भाग्यशाली रंग : हरा, भाग्यशाली अंक: 3

Youtube पर विडियो देख कर सिखा नोट बनाना, छाप दिए 24 लाख के नकली नोट, पुलिस ने किया जब्त

वृश्चिक : पॉजिटिव : खुद को भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रखें, इससे आप अपनी गतिविधियों को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। विद्यार्थियों तथा युवा वर्ग अपना मनोबल और आत्मविश्वास बनाए रखें, किसी प्रतिस्पर्धा संबंधी क्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।


नेगेटिव : स्वभाव में सहजता और नरमी बनाए रखें। कभी अपनी अहमियत दूसरों के समक्ष जाहिर करने के चक्कर में कुछ गलत एक्टिविटी भी हो सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण बातचीत करते समय अपशब्दों का प्रयोग ना करें। इससे आप की मान-हानि संभव है।


व्यवसाय : बिजनेस के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। किसी अनुभवी या राजनीतिक व्यक्ति से सहयोग लेना फायदेमंद साबित होगा। ऑफिस के कार्यों में भी दिक्कत आने पर किसी सहयोगी की सलाह आपके लिए सहायक रहेगी।


लव : घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा तथा आपसी सामंजस्य भी बेहतर होगा। लेकिन प्रेम संबंधों में अलगाव होने जैसी स्थिति बन रही है।


स्वास्थ्य : ज्यादा कार्यभार और तनाव की वजह से सर्वाइकल और बदन दर्द की समस्या बढ़ सकती है। व्यायाम करें साथ ही उचित आराम भी ले।


भाग्यशाली रंग : हरा, भाग्यशाली अंक: 8

धनु : पॉजिटिव : कोई मनचाहा कार्य बन जाने से आप मानसिक रूप से बहुत ही सुकून महसूस करेंगे। वाहन अथवा भूमि की खरीदारी भी संभव है। बच्चों को अपने माता:पिता से पूरा सहयोग और संबल मिलेगा। रिश्तों को मजबूत करने में आपका विशेष योगदान रहेगा।


नेगेटिव : कुछ विपरीत परिस्थितियां भी बनेंगी किसी खास मित्र का रुखा व्यवहार आपको व्यथित करेगा। परंतु गुस्से की बजाय शांति से हल निकाले। व्यक्तिगत लाभ के कार्यों मे थोड़ा स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है।


व्यवसाय : व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों पर आपका दबदबा बना रहेगा। नौकरी में किसी प्रकार की समस्या आ सकती है। इस समय उच्च अधिकारियों की मदद आपके लिए बेहतर साबित होगी।


लव : पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी।


स्वास्थ्य : बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। परवाह ना करें। लेकिन पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें।


भाग्यशाली रंग : गहरा पीला, भाग्यशाली अंक: 6

Youtube पर विडियो देख कर सिखा नोट बनाना, छाप दिए 24 लाख के नकली नोट, पुलिस ने किया जब्त

मकर : पॉजिटिव : घर में मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। इस समय आपका आत्मविश्वास आपके लिए नई उपलब्धियां निर्माण कर रहा है। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क और मजबूत करें। जो कि भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।


नेगेटिव : विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय उसका समाधान खोजने की कोशिश करें, हालांकि आप अपने मनोबल द्वारा ठीक करने में सक्षम रहेंगे। भूमि संबंधी कोई कागजात या किसी मतभेद को लेकर नोकझोंक संभव है। धैर्य और संयम रखें।


व्यवसाय : किसी के साथ पार्टनरशिप संबंधी योजना बन सकती है। व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आर्थिक समस्याएं भी काफी तक ठीक हो जाएंगी। सिर्फ अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान रखने की जरूरत है।


लव : पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह हेतु पारिवारिक सहमति मिलने से और अधिक प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।सिर्फ ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।


भाग्यशाली रंग : लाल, भाग्यशाली अंक: 5

कुंभ : पॉजिटिव : आज दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। किसी मित्र अथवा सहयोगी द्वारा फोन के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। जिससे आप प्रफुल्लित और तनावमुक्त महसूस करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में आपका विशेष योगदान रहेगा।


नेगेटिव : किसी समस्या की वजह से आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखने में आपके विशेष प्रयास जरूरी हैं। मौज मस्ती में समय नष्ट ना करें।


व्यवसाय : व्यवसाय में बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। प्रॉपर्टी संबंधी गतिविधियों में विशेष रुप से सावधान रहें और डॉक्यूमेंट वगैरह की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर ले। युवाओं को अपने करियर संबंधी कोई उपलब्धि हाथ में आने से सुकून मिलेगा।


लव : जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा और आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी सुखद रहेंगे।


स्वास्थ्य : किसी वजह से तनाव और चिंता जैसी स्थिति बन सकती है। सचेत रहें वरना सेहत पर भी असर पड़ेगा।


भाग्यशाली रंग : गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2

Youtube पर विडियो देख कर सिखा नोट बनाना, छाप दिए 24 लाख के नकली नोट, पुलिस ने किया जब्त

मीन : पॉजिटिव : कुछ समय अपनी रुचि पूर्ण कार्यों के लिए भी जरूर निकालें। इससे मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ फोन अथवा इंटरनेट के माध्यम से मेल:मिलाप सुकून देगा। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सुविधा होगी।


नेगेटिव : नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। अनुभवी लोगों के संपर्क में कुछ समय व्यतीत करें, अथवा एकांत में बैठकर आत्म चिंतन करें। कोई कोर्ट संबंधी मामला उलझ सकता है। हालांकि किसी सरकारी व्यक्ति की मदद से हल भी हो जाएगा।


व्यवसाय : कामकाज को लेकर की गई कोई नजदीकी यात्रा आपके उत्तम भविष्य का द्वार खोल देगी। कभी:कभी कुछ दिक्कतें

आएंगी, परंतु आप समझदारी से समस्याओं का हल भी पा लेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें।


लव : पति:पत्नी आपसी सामंजस्य से घर की व्यवस्था मधुर बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।


स्वास्थ्य : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।


भाग्यशाली रंग : पीला, भाग्यशाली अंक: 7