home page

English Fast Spoken : बच्चे को सिखाना चाहते है सुपर फ़ास्ट इंग्लिश बोलना और लिखना, जानें ये टिप्स

English Fast Spoken : दोस्तों बता दे कि एक माता-पिता होने के नाते आपको अपने बच्चे को सही रास्ता दिखाना आपका कर्तव्य होता है ऐसे में बच्चे की पर्सनालिटी विकास करने के लिए उन्हें इंग्लिश बोलना और सिखाना भी काफी जरूरी है अपने बच्चो को हमे इंग्लिश भाषा के लिए तैयार करना भी हमारी काफी ज़िमेदारी है जो कि हमारे बच्चो के भविष्य के लिए काफी बेहतर साबित होगा अगर आप भी अपने बच्चो को इंग्लिश बोलना और लिखना सिखाना चाहते है तो आइए जानते है न्यूज़ में टिप्स विस्तार से-
 
 | 
English Fast Spoken : बच्चे को सिखाना चाहते है सुपर फ़ास्ट इंग्लिश बोलना और लिखना, जानें ये टिप्स 

HARYANA NEWS HUB : फर्राटे दार इंग्लिश बोलते हुए बच्चे सच में कितने अच्छे और स्मार्ट दिखते हैं। वैसे तो इंग्लिश भले ही इंडियन लैंग्वेज नहीं है, फिर भी पूरे विश्व के 67 देशों में बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भी विश्व के अधिकांश देशों में भी अंग्रेजी का ही बोलबाला है। ऐसे में अपने बच्चों को इंग्लिश लैंग्वेज के लिए तैयार करना हमारी जिम्मेदारी है, जो कि उन्हें एक बेहतर भविष्य देगा। बहुत सारे पेरेंट्स ऐसे भी हैं जिन्हे इंग्लिश नहीं आती और वे अपने बच्चों को इंग्लिश लैंग्वेज सिखाने के लिए अनेक तरह के इंस्टिट्यूट में भेजते भी हैं।

ऐसे में अगर आपको इंग्लिश लैंग्वेज आती है और आप अपने बच्चों का एजुकेशन और पर्सनेलिटी डेवलपमेंट बहुत अच्छा करना चाहते हैं, तो इसके लिए नीचे दिए कुछ टिप्स अपना सकते हैं।

HBSE : ये स्टूडेंट होंगे अबकी बार फ़ैल, हरियाणा बोर्ड की तरफ से आया नोटिस

शुरुआत कम उम्र से ही करें
बच्चों में इंग्लिश लैंग्वेज स्किल डेवलपमेंट का सबसे बढ़िया समय उनका शुरुआती बोलचाल का होता है। ऐसे समय से ही अगर उनमें इसकी शुरुआत कर दी जाएगी तो उन्हें पता भी नहीं चलेगा और वे बिना किसी मुश्किल के आसानी से इंग्लिश लैंग्वेज सीख जाएंगे।

बच्चों को इसके लिए मोटिवेट करें
बच्चों को इंग्लिश बोलने के लिए हमेशा इसके फायदे को समझाएं और मोटिवेट करें। घर में अगर दो बच्चे हैं, तो उन्हें आपस में इंग्लिश में ही बोलने को कहें और खुद भी उनसे इसी लैंग्वेज में बात करें।

HBSE : ये स्टूडेंट होंगे अबकी बार फ़ैल, हरियाणा बोर्ड की तरफ से आया नोटिस

स्टोरी बुक,पेपर इंग्लिश में पढ़ने को दें
बच्चों के मनोरंजन के लिए जो भी स्टोरी बुक या मैग्जीन खरीदते हैं, उन्हें इंग्लिश में ही दें। इसमें जो चीजें उन्हें न समझ आए, उन्हें आप समझाएं। रुचि बढ़ने पर बच्चा इसे मन लगाकर पढ़ेगा भी और इंग्लिश बोलना भी सीख जाएगा।

HBSE : ये स्टूडेंट होंगे अबकी बार फ़ैल, हरियाणा बोर्ड की तरफ से आया नोटिस

बच्चों के शोज इंग्लिश में ही देखें
बच्चों की मूवी, कार्टून और यहां तक कि न्यूज भी इंग्लिश में ही दिखाएं। ऐसा देखने से वह इंग्लिश बोलना भी सीखेंगे और इसे समझ भी पाएंगे।

गाने भी इंग्लिश सुने
बच्चों को कविता हो या गाने इंग्लिश में ही सुनाए और दिखाएं। इससे उनकी रुचि भी बढ़ेगी और वे इसे दोहराते हुए प्रैक्टिस भी कर पाएंगे, जिससे उन्हें इसे सीखने में मदद मिलती है।