home page

Chilled Water Effects : आप भी पीते है गर्मियों में बर्फ का ठंडा पानी, तो जानिए इसके कितने खतरनाक है नुक्सान ?

Cold Water Drinking Side Effects : गर्मी को मात देने के लिए क्या आप बर्फ डालकर पानी पीना पसंद करते हैं? बिना ठंडा पानी पीए प्यास नहीं बुझती और ज्यादा ठंडा पानी का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन जान लीजिए ज्यादा ठंडा पानी कैसे नुकसानदेह है? तेज गर्मी और धूप से राहत पाने के लिए लोग अकसर ठंडी चीजों को खाना या पीना पसंद करते हैं। इस मौसम में लोग ठंडा पानी भी जमकर पीते हैं। हालांकि यह पानी आपकी सेहत को गंभीर नुकसान (Chilled Water Side Effects) पहुंचा सकता है आइए जानते है खबर में पूरी जानकारी विस्तार से...

 | 
Chilled Water Effects : आप भी पीते है गर्मियों में बर्फ का ठंडा पानी, तो जानिए इसके कितने खतरनाक है नुक्सान ?

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : Chilled Water Side Effects गर्मी का मौसम शुरू होते ही ठंडे पानी का क्रेज बढ़ जाता है. तेज धूप और बढ़ते तापमान की वजह से लोग प्यास बुझाने के लिए ज्यादा ठंडा पानी इस्तेमाल करते हैं. ठंडा पानी पीने से प्यास बुझ जाती है, लेकिन क्या आपको पता है ज्यादा ठंडा पानी आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है. आपके शरीर में वाटर इंटेक को कम कर सकता है. गर्मियों में लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए.

लेकिन कितना पानी पीना चाहिए और किस तापमान पर पानी सही रहता है? इस सवाल पर मौलाना आजाद अस्पताल के डॉक्टर गिरीश त्यागी ने बताया कि ज्यादा पानी पीने से शरीर का तापमान सही रहता है. बॉडी से खतरनाक टॉक्सिन बाहर आ जाते हैं. गर्मियों के मौसम में पानी लोगों को हाइड्रेटेड रखता है. अगर आप बाहर धूप में निकलते हैं तो डिहाइड्रेशन से भी बचाता है. लेकिन पानी के तापमान पर हमेशा चर्चा होती है आइए जानते है पूरी जानकारी नीचे दिए गए आर्टिकल में...

RBI News : जानिए RBI ऐसी कौन सी नोट के पीछे छापता है सबसे ख़ास तस्वीरे, जानिए इसकी वजह?


बेहद कम लोग ही यह जानते होंगे कि बर्फ वाला या चिल्ड वॉटर पीने से सेहत को कई गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं। इससे न सिर्फ आपका वजन बढ़ सकता है, बल्कि आपके दिल को भी नुकसान पहुंचता है। अगर आप उन लोगों में से हैं, तो अकसर गर्मी से राहत पाने के लिए चिल्ड वॉटर पीते हैं, तो आइए जानते हैं इससे होने वाले कुछ गंभीर नुकसान-

RBI News : जानिए RBI ऐसी कौन सी नोट के पीछे छापता है सबसे ख़ास तस्वीरे, जानिए इसकी वजह?


पाचन संबंधी समस्याएं :
ठंडा पानी आपके पाचन तंत्र को तेजी से प्रभावित करता है। नियमित रूप से ठंडा पानी पीने से खाना पचाना मुश्किल हो जाता है और साथ ही पेट दर्द, मतली, कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि जब हम ठंडा पानी पीते हैं, तो यह शरीर के तापमान से मेल नहीं खाता और शरीर में पहुंचकर पेट में मौजूद भोजन को पचाना मुश्किल बना देता है।

RBI News : जानिए RBI ऐसी कौन सी नोट के पीछे छापता है सबसे ख़ास तस्वीरे, जानिए इसकी वजह?

सिरदर्द और साइनस :
अगर आप अकसर जरूरत से ज्यादा ठंडा पीते हैं, तो इससे 'ब्रेन फ्रीज' की समस्या भी हो सकती है। इतना ही नहीं र्फ का पानी या ज्यादा आइसक्रीम खाने से भी ऐसा होता है। दरअसल, ठंडा पानी रीढ़ की हड्डी की सेंसिटिल नसों को ठंडा करता है, जिससे दिमाग पर असर पड़ता है। इसकी वजह से सिरदर्द और साइनस की समस्या हो सकती है।

RBI News : जानिए RBI ऐसी कौन सी नोट के पीछे छापता है सबसे ख़ास तस्वीरे, जानिए इसकी वजह?

स्लो हार्ट बीट :
हमारे शरीर में वेगस नर्व होती है, जो गर्दन के जरिए हार्ट, लंग्स और पाचन तंत्र को नियंत्रित करती है। अगर आप बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं, तो इसकी वजह से आपकी यह नसे तेजी से ठंडी होने लगती हैं और हार्ट रेट और पल्स रेट को धीमा कर देती है, जिससे इमरजेंसी स्थिति पैदा हो सकती है।

RBI News : जानिए RBI ऐसी कौन सी नोट के पीछे छापता है सबसे ख़ास तस्वीरे, जानिए इसकी वजह?

वजन बढ़ना :
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो भूलकर भी ठंडा पानी न पिएं। दरअसल, ठंडा पानी पीने से आपके शरीर में स्टोर फैट सख्त हो जाता है, जिससे फैट बर्न करने में दिक्कत आती है। ऐसे में अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो ठंडे पानी से दूर ही रहें।

RBI News : जानिए RBI ऐसी कौन सी नोट के पीछे छापता है सबसे ख़ास तस्वीरे, जानिए इसकी वजह?

गले में संक्रमण का कारण बनता है :
बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से गले में खराश और कंजेशन की संभावना बढ़ जाती है। ठंडा पानी पीने से, खासकर खाना खाने के बाद, एक्स्ट्रा बलगम बनता है, जो रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट में जमा हो जाता है और सूजन संबंधी संक्रमण का कारण बनता है। इसलिए जितना हो सके ठंडा पानी पीने से बचें।