home page

Lok Sabha Elections : पूर्व उपमुख्यमंत्री चन्द्रमोहन को कांग्रेस से टिकट न मिलने पर छलका दर्द, शायराना अंदाज़ में लिखी पोस्ट

Lok Sabha Elections : हरियाणा में लोकसभा चुनाव के चलते हिसार से लोकसभा सीट से टिकट न मिनले के कारण पूर्व उपमुख्यमंत्री चन्द्रमोहन बिश्नोई एक पोस्ट में अपना दर्द साँझा किया है| वहीं आपको बता दें की हिसार सीट के लिए पूर्व सांसद रह चुके बृजेंद्र सिंह भी दौड़ में शामिल थे| आइए जानते है पूरी जानकारी निचे खबर में विस्तार से..

 | 
Lok Sabha Elections : पूर्व उपमुख्यमंत्री चन्द्रमोहन को कांग्रेस से टिकट न मिलने पर छलका दर्द, शायराना अंदाज़ में लिखी पोस्ट 

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन हिसार लोकसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। उनके लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा (Former state president Kumari Selja) ने भी पुरजोर कोशिश की थी। जिसमें समीकरणों का हवाला भी दिया गया कि इस बार चौधरी भजनलाल परिवार से कोई व्यक्ति हिसार सीट पर नहीं है। पूर्व सीएम मनोहरलाल ने भ्रष्टाचार के बारे में पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल को लेकर टिप्पणी की थी। पूरी जानकारी जानने के लिए जुड़े रहे खबर में अंत तक..

Delhi : शराब घोटाले में ED ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा; केजरीवाल के व्यवहार से ही लग रहा था शराब घोटाले का दोषी

लोकसभा चुनाव के टिकट वितरण तथा इस टिप्पणी के बाद बिश्नोई समाज के लोग आहत हैं। अगर चंद्रमोहन को हिसार सीट से प्रत्याशी बनाएंगे तो वह बिश्नोई समाज में भारी समर्थन हासिल करेंगे। चौधरी भजनलाल का पारंपरिक वोट भी कांग्रेस प्रत्याशी के साथ आएगा। हिसार सीट के लिए पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह (Former MP Brijendra Singh) भी दौड़ में थे। हिसार सीट से इन दोनों प्रत्याशियों की बजाए जयप्रकाश को मैदान में उतारा गया है। चंद्रमोहन ने एक्स पर लिखा कोशिश आखिरी सांस तक करनी चाहिए, मंजिल मिले या तर्जुबा दोनों ही नायाब हैं।

 


 

   



 


 

चंद्रमोहन ने एक्स पर डाले अपने पाेस्टर में चौधरी भजनलाल, सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी तथा कुमारी सैलजा का फोटो लगाया है। इस पोस्टर से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Former CM Bhupendra Singh Hooda), कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान का फोटो गायब है।

Delhi : शराब घोटाले में ED ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा; केजरीवाल के व्यवहार से ही लग रहा था शराब घोटाले का दोषी