home page

Haryana Weather News : हरियाणा में आज भी बारिश होने का अलर्ट जारी, जानिए कौन से जिलों में होगी बारिश

Haryana Weather : देशभर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. उत्तर भारत के राज्यों में दिन के समय तापमान 35 डिग्री के पार जाने लगा है, जबकि कुछ राज्यों में बारिश की संभावना है. लेकिन मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बता दें कि हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश होने क पूरी संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी आइए जानते है खबर में पूरी जानकारी विस्तार से...

 | 
Haryana Weather News : हरियाणा में आज भी बारिश होने का अलर्ट जारी, जानिए कौन से जिलों में होगी बारिश 

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : हरियाणा के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। बदले मौसम के कारण से राज्य अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में बूंदाबांदी से लेकर मध्यम बारिश दर्ज की गई है। महेंद्रगढ़ में तीन एमएम, फरीदाबाद में पांच एमएम, गुरुग्राम में 1.5, झज्जर में एक एममए, रोहतक के कलौनार में 17 एमएम, बहादुरगढ़ में 2.6 एमएम बारिश दर्ज की गई आइए जानते है खबर में पूरी जानकारी विस्तार से...

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 14 अप्रैल को भी कई जिलों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर 40-50 किलोमीटर की गति से हवाएं चल सकती हैं। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान मेवात का 38.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

Lok Sabha Election 2024 : जेपी नड्डा का कांग्रेस पर कड़ा प्रहार, घोषणापत्र जारी करने से पहले कह दी ये बात


मौसम विभाग ने पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से पूरे उत्तर पश्चिम इलाकों के मौसम में बदलाव आया है। इसका असर मंगलवार तक रहेगा। लोगों को अगले तीन दिन गर्मी से राहत रहेगी।

 शुक्रवार को अधिकतर जिलों में 39 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया था। सिरसा में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया था। बदले मौसम की वजह से लोगों को राहत मिली। अंबाला में 36.4 डिग्री, हिसार में 36 डिग्री, करनाल में 36 डिग्री, सिरसा में 33.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Lok Sabha Election 2024 : जेपी नड्डा का कांग्रेस पर कड़ा प्रहार, घोषणापत्र जारी करने से पहले कह दी ये बात

सिरसा में शुक्रवार के मुकाबले सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि 14 अप्रैल को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के आसार हैं। 15 अप्रैल को भी कई स्थानों में बारिश के आसार हैं। 

बारिश व आंधी चलने से राज्य के अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ काफी सक्रिय है। हालांकि इस पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी।

Lok Sabha Election 2024 : जेपी नड्डा का कांग्रेस पर कड़ा प्रहार, घोषणापत्र जारी करने से पहले कह दी ये बात


सोनीपत में सुबह से रुक रुककर हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री तो अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हवा का प्रवाह थम गया है। सुबह महज तीन किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चल रही है।

Lok Sabha Election 2024 : जेपी नड्डा का कांग्रेस पर कड़ा प्रहार, घोषणापत्र जारी करने से पहले कह दी ये बात