home page

Haryana Politics : हरियाणा में कांग्रेस लगा रही जीत के लिए पूरा जोर, भाजपा सांसद भी ले रहे नमो का सहारा, लगा रहे मोदी की गारंटी का नारा

Haryana Politics : बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस ने 2009 में लास्ट बार गुरुग्राम,फरीदाबाद और भिवानी-महेंद्रगढ़ में जीत प्राप्त की थी| इस बार कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ेगी और भाजपा के जीत के रथ को रोकने के लिए पूरा जोर लगा रही है| आइए जानते है पूरी जानकारी निचे खबर में विस्तार से... 

 | 
Haryana Politics : हरियाणा में कांग्रेस लगा रही जीत के लिए पूरा जोर, भाजपा सांसद भी ले रहे नमो का सहारा, लगा रहे मोदी की गारंटी का नारा 

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : हरियाणा की तीन लोकसभा सीट गुरुग्राम, फरीदाबाद और भिवानी-महेंद्रगढ़ में भारतीय जनता पार्टी हैट्रिक लगाने की तैयारी में है। पिछले दो लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में भाजपा इन तीनों सीटों पर बड़े अंतर से जीती है। पार्टी की कोशिश है कि इन सीटों पर फिर से कब्जा जमाए। मगर इस बार तीनों सीटों पर पिछली बार जैसा एकतरफा माहौल नहीं है। पूरी खबर जानने के लिए जुड़े खबर में अंत तक...

Delhi : शराब घोटाले में ED ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा; केजरीवाल के व्यवहार से ही लग रहा था शराब घोटाले का दोषी

फरीदाबाद व भिवानी-महेंद्रगढ़ में कुछ जगहों पर नाराजगी देखने को मिली है। भाजपा के तीनों ही उम्मीदवार मोदी से आस लगाए बैठे हैं और अपनी सभाओं में पीएम मोदी (PM Modi) की उपलब्धियां गिनवा रहे हैं। 


गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से पांच बार के सांसद केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत पर भाजपा ने तीसरी बार भरोसा जताया है। 2009 में उन्होंने इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। वह हरियाणा के दूसरे मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह (Chief Minister Rao Birendra Singh) के बेटे हैं। उनकी यह पारंपरिक सीट है और क्षेत्र में अच्छा रसूख है। फरीदाबाद सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को मैदान में उतारा है। वह भाजपा के पुराने नेताओं में से हैं। वह राज्य में मंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पिछला चुनाव उन्होंने छह लाख से ज्यादा वोटों से जीता था। तब उनके सामने 27 उम्मीदवार खड़े थे, जिनमें से 25 की जमानत जब्त हो गई थी। 

Delhi : शराब घोटाले में ED ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा; केजरीवाल के व्यवहार से ही लग रहा था शराब घोटाले का दोषी


वहीं, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा ने चौधरी धर्मबीर पर दांव खेला है। संसद में लिव इन को खतरनाक बीमारी बताने वाले चौधरी धर्मबीर के नाम पर अनोखा रिकॉर्ड है। वह बंसीलाल परिवार (Bansilal family) की तीन पीढ़ियों को चुनाव में हरा चुके हैं।


राव कर रहे भावनात्मक अपील, कांग्रेस पंजाबी कार्ड खेलने की तैयारी में-
भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत (BJP candidate Rao Inderjit) यदि इस बार चुनाव जीतते हैं तो वह छठी बार संसद भवन पहुंचेंगे। क्षेत्र में लोकप्रिय होने के बावजूद वह जनसभाओं में मोदी के कार्य गिना रहे हैं। साथ ही लोगों से भावनात्मक अपील कर जिताने का अनुरोध कर रहे हैं। पिछले दिनों नूंह में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि वह 73 साल के हो चुके हैं। हो सकता है यह उनका आखिरी चुनाव हो। 

Delhi : शराब घोटाले में ED ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा; केजरीवाल के व्यवहार से ही लग रहा था शराब घोटाले का दोषी

गुरुग्राम की नौ विधानसभा (Nine Assembly constituencies of Gurugram) में से चार-चार सीट पर भाजपा व कांग्रेस का कब्जा है। एक पर निर्दलीय विधायक है। जजपा ने गायक राहुल यादव फाजिलपुरिया को मैदान में उतारा है। वे यादव वोट में सेंध लगा सकते हैं। वहीं, कांग्रेस मेव वोट (3 लाख से ज्यादा) के साथ पंजाबी कार्ड खेलने की तैयारी में है। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में करीब डेढ़ लाख पंजाबी मतदाता हैं। इसलिए कांग्रेस की ओर से राज बब्बर का नाम चल रहा है। गुरुग्राम में सबसे ज्यादा वोट करीब साढ़े तीन लाख यादवों के हैं।

 

नूंह दंगों के बाद एकतरफा कार्रवाई से मेव में नाराजगी भी है। कांग्रेस इन्हीं के सहारे राव को टक्कर देने की तैयारी में है। कांग्रेस के सामने मुश्किल यह है कि यदि अजय यादव को टिकट नहीं मिली तो पार्टी को उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। अजय यादव एक दिन पर राज बब्बर (Ajay Yadav one day on Raj Babbar) के नाम को लेकर असंतोष जाहिर कर चुके हैं। वहीं, यदि राज बब्बर को टिकट मिलती है तो इतने कम समय में क्षेत्र में पकड़ बना पाएंगे, इस पर भी संशय है।

Delhi : शराब घोटाले में ED ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा; केजरीवाल के व्यवहार से ही लग रहा था शराब घोटाले का दोषी

2019 में गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में मत प्रतिशत-
पार्टी         उम्मीदवार                    वोट             प्रतिशत
भाजपा      राव इंद्रजीत               8,81,546        60.94
कांग्रेस     कैप्टन अजय यादव       4,95,290        34.24

2014 में गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में मत प्रतिशत-
पार्टी         उम्मीवार                     वोट             प्रतिशत
भाजपा    राव इंद्रजीत                6,44,680         48.82
इनेलो    जाकिर हुसैन                3,70,058         28.02

Delhi : शराब घोटाले में ED ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा; केजरीवाल के व्यवहार से ही लग रहा था शराब घोटाले का दोषी

गुर्जर के सामने रिकॉर्ड बचाने की चुनौती- 
फरीदाबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार कृष्ण पाल गुर्जर के सामने रिकॉर्ड बचाने की चुनौती है। वह पिछले दो चुनावों में रिकॉर्ड मतों से जीतते आए हैं। भले ही वह पिछला चुनाव छह लाख से अधिक वोटों से जीते हैं, मगर इस बार उनकी राह इतनी आसान नहीं है। कुछ जगहों पर उनके खिलाफ लोगों में नाराजगी है। साथ ही भितरघात का भी खतरा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भी सक्रिय नहीं हैं। हालांकि पूर्व सीएम मनोहर लाल और सीएम नायब सिंह सैनी (Former CM Manohar Lal and CM Naib Singh Saini) उनके लिए रैलियां कर चुके हैं। जाट व गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र भाजपा का गढ़ रहा है। क्षेत्र की नौ लोकसभा सीटों में से सात पर भाजपा का कब्जा है। एक सीट कांग्रेस के पास है जबकि एक पर निर्दलीय विधायक का कब्जा है, जो भाजपा को समर्थन देते रहे हैं। वहीं, मूलचंद शर्मा और सीमा त्रिखा (Moolchand Sharma and Seema Trikha) राज्य सरकार में मंत्री हैं। जजपा ने जाट बिरादरी से आने वाले युवा चेहरे नलिन हुड्डा पर दांव खेला है। कांग्रेस ने महेंद्र प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है। महेंद्र प्रताप गुर्जर समुदाय से हैं। वे हुड्डा के करीबी हैं।  

2019 में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में मत प्रतिशत-
पार्टी                 उम्मीदवार             वोट             प्रतिशत
भाजपा            कृष्णपाल गुर्जर        9,13,222       68.8
कांग्रेस            अवतार भड़ाना        2,74,983        20.7

Delhi : शराब घोटाले में ED ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा; केजरीवाल के व्यवहार से ही लग रहा था शराब घोटाले का दोषी

2014 में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में मत प्रतिशत-
पार्टी                 उम्मीदवार             वोट             प्रतिशत
भाजपा            कृष्णपाल गुर्जर       6,52,516       57.7
कांग्रेस           अवतार भड़ाना        1,85,643       16.4

हैट्रिक के लिए जोर लगा रहे चौधरी धर्मबीर- 
भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर चौधरी धर्मबीर हैट्रिक (Chaudhary Dharambir hat-trick on Bhiwani-Mahendragarh seat) लगाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। वह एक-एक गांव में जा रहे हैं। हालांकि कुछ जगहों पर उन्हें विरोध भी झेलना पड़ा। विरोध तो पिछले चुनाव में भी हुआ था। कई गांवों में उन्हें घुसने नहीं दिया गया था, मगर अंत में उन्हें ही जीत मिली है। हालांकि इस बार वह भी मोदी की उपलब्धियां गिनाकर वोट मांग रहे हैं। इस सीट पर राव इंद्रजीत का भी अच्छा प्रभाव है। पिछले चुनाव में राव इंद्रजीत ने धर्मबीर के पक्ष में चुनाव प्रचार भी किया था। 

Delhi : शराब घोटाले में ED ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा; केजरीवाल के व्यवहार से ही लग रहा था शराब घोटाले का दोषी

जाट और यादव वोटों (Jat and Yadav votes) की वजह से चौधरी धर्मबीर पिछले दो चुनावों में जीतते रहे हैं। दोनों ही बिरादरी इस क्षेत्र में जीत हार तय करती हैं। इसलिए कांग्रेस ने इस बार कांग्रेस विधायक राव दान सिंह को मैदान में उतारा है। हालांकि बंसीलाल परिवार की श्रुति चौधरी ने भी टिकट के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 

वहीं, राव दान सिंह अहीरवाल (Rao Dan Singh Ahirwal) वोट के आधार पर मजबूत उम्मीदवार हैं। इस लोकसभा क्षेत्र की नौ विधानसभा में से पांच पर भाजपा का कब्जा है, दो पर कांग्रेस, एक पर जजपा और एक निर्दलीय के पास है। जजपा ने नांगल चौधरी के पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। 2014 के चुनाव में वह श्रुति चौधरी से आगे रहे थे।

Delhi : शराब घोटाले में ED ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा; केजरीवाल के व्यवहार से ही लग रहा था शराब घोटाले का दोषी

2019 में भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में मत प्रतिशत-
पार्टी             उम्मीदवार             वोट             प्रतिशत
भाजपा         चौधरी धर्मबीर       7,36,699        63.4
कांग्रेस          श्रुति चौधरी          2,92,236       25.2

2014 में भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में मत प्रतिशत-
पार्टी            उम्मीदवार              वोट             प्रतिशत
भाजपा       चौधरी धर्मबीर         4,04,542        39.3
इनेलो       राव बहादुर सिंह        2,75,148        26.7

Delhi : शराब घोटाले में ED ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा; केजरीवाल के व्यवहार से ही लग रहा था शराब घोटाले का दोषी