home page

Haryana News : हरियाणा में इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने दी जानकारी

Haryana Weather News : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम खराब होने से किसानों की ओर भी टेंशन बढ़ गई है आईएमडी (IMD) की जानकारी के मुताबिक बता दें कि हरियाणा के इन जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की पूरी संभावना है मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में आज बारिश होने की संभावना है। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी आइए जानते है खबर में पूरी जानकारी विस्तार से....
 
 | 
Haryana News : हरियाणा में इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने दी जानकारी 

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : हरियाणा में आज रात से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होन से 16 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम  ज्यादा खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार है। इस दौरान हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी 


इसको देखते हुए मौसम विभाग ने यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद में ऑरेंज अलर्ट और पंचकूला, अंबाला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखीदादरी (Orange alert in Yamunanagar, Kurukshetra, Kaithal, Karnal, Sirsa, Fatehabad, Hisar, Jind and Panchkula, Ambala, Mahendragarh, Rewari, Jhajjar, Gurugram, Mewat, Palwal, Faridabad, Rohtak, Sonipat, Panipat, Bhiwani, Charkhidadri.) में यलो अलर्ट जारी किया है।

Haryana News : हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी नेताओं को इस गावं में आने पर किया बैन, जानिए पोस्टर पर क्या लिखा?


किसानों के लिए अलर्ट :

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय खेतों में गेहूं की फसल सूखी खड़ी हुई है। हरियाणा में संभावना है कि 20 अप्रैल के बाद गेहूं की कटाई में तेजी आएगी। 

इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से किसानों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। कहा गया है कि जहां तक संभव हो वहां तक सूखी हुई फसलों की कटाई कर सुरक्षित कर लें।

13 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच राजस्थान पंजाब हरियाणा दिल्ली मध्यप्रदेश सहित उतरी भारत में तेज आंधी बारिश व ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। कुछ स्थानों पर तों जबरदस्त ओलावृष्टि व तुफानी बारिश की संभावना है।

Haryana News : हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी नेताओं को इस गावं में आने पर किया बैन, जानिए पोस्टर पर क्या लिखा?

इस कारण से गेहूं कटाई में देरी :

इस साल लंबे समय तक ठंड मौसम रहने की वजह से हरियाणा में गेहूं कटाई में देरी हो रही है।हालांकि, राज्य में 1 अप्रैल से ही गेहूं की खरीद शुरू हो गई है, लेकिन इसके बावजूद भी कई मंडियों में अभी तक गेहूं के एक भी दाने की आवक नहीं हुई है। 


कई मंडियों में तो सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि 20 अप्रैल के बाद कटाई में तेजी आने की संभावना है। उनके मुताबिक, गर्मी शुरू होने में देरी से गेहूं की पैदावार 5 से 10 फीसदी तक बढ़ सकती है।

Haryana News : हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी नेताओं को इस गावं में आने पर किया बैन, जानिए पोस्टर पर क्या लिखा?

39 डिग्री पार हुआ पारा :

हरियाणा में फिलहाल गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। पिछले 24 घंटे के दौरान दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार हो चुका है। सिरसा में दिन का पारा 39.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है। 


सिरसा के बाद महेंद्रगढ़ का 39.3 और फरीदाबाद का 39.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। फरीदाबाद में सबसे अधिक 19.5 डिग्री तक तापमान पहुंच गया, वहीं भिवानी का 19.3 डिग्री पारा रिकार्ड किया गया।

Haryana News : हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी नेताओं को इस गावं में आने पर किया बैन, जानिए पोस्टर पर क्या लिखा?