home page

Haryana : फतेहाबाद में सीएम नायब सैनी के विरोध में उतरे किसान, सीएम आज करेंगे दौरा

Haryana News : हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी फतेहाबाद के रतिया (CM Naib Singh Saini Ratia of Fatehabad) की अनाज मंडी में रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगे| बता दें की किसान संगठनों से जुड़े लोग मुख्यमंत्री का विरोध करने के लिए वहां पहुंच रहे है| हालाँकि पुलिस ने सीएम की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है| इसको लेकर पुलिस ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी निकाला| आइए जानते है पूरी जानकारी निचे खबर में विस्तार से..

 | 
Haryana :  फतेहाबाद में सीएम नायब सैनी के विरोध में उतरे किसान, सीएम आज करेंगे दौरा 

HARYANA NEWS HUB, (ब्यूरो) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आज फतेहाबाद दौरा है। इस दौरान सीएम रतिया की अनाज मंडी में रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, किसान संगठनों से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को घेरने का एलान किया है। जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड (Administration Alert Mode) पर आ गया है। विरोध को देखते हुए एसडीएम जगदीश चंद्र (SDM Jagdish Chandra) ने पुलिस प्रशासन व किसान संगठनों के साथ मिलकर बैठक की।

OPS vs NPS : कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को लेकर आई बड़ी खबर, जाने ताजा अपडेट

विरोध की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध होने का दावा करते हुए शहर व ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। किसानों की मांगें न पूरी होने के कारण रतिया विधानसभा क्षेत्र के किसान रोष से भरे हुए हैं। रोषस्वरूप भाजपा के सिरसा से प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर व विधायक लक्ष्मण नापा का किसान संगठन लगातार विरोध कर चुके हैं।